कहा चन्नी ने पंजाब राज किया दिन 111, अब हो गया नो दी ग्यारा, दूसरा कहता मैं काट दूंगा सभी वर्गों की रिजर्वेशन,
PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब मेँ विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए लगा दी है / केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री और दूसरे राज्यों के मंत्री तक अब पंजाब में आकर लगातार प्रचार कर रहे हैं /
आज इसी कड़ी में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज एक निजी होटल में जहां उद्योगपतियों के साथ मीटिंग कर उनकी समस्याओं को सुना, जिसमें सबसे पहले उद्योगों को किस तरह के बेनिफिट की जरूरत है और कैसे इंडस्ट्री को आगे बढ़ाना है जैसे मुद्दों पर अपने विचार पेश किये /
इसके बाद अनुराग ठाकुर ने जालंधर कैंट से भाजपा के उम्मीदवार सरबजीत सिंह मक्कड़ के हक में एक अन्य होटल में रखी गई चुनावी सभा में विरोधियों को घेरे हुए व मक्क्ड़ के हक़ में वोट मांगते हुए नजर आए /
इस दौरान अनुराग ठाकुर ने पंजाब में चन्नी की 111 दिन की सरकार को घेरते हुए कहा कि चन्नी ने पंजाब में राज किया दिन 111, अब हो गया नो दो ग्यारा, चन्नी कट गया कन्नी वहीं केजरीवाल सरकार को घेरते हुए कहा कि SC/ ST/ OBC की रिजर्वेशन काट देने की बात केजरीवाल इन दिनों चुनाव प्रचार के दौरान कर रहे हैं /
वहीं अनुराग ठाकुर ने सरबजीत मक्कड़ के लिए केंट हल्के के लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि जो प्रधानमंत्री मक्क्ड़ के साथ खाई हुई दाल-रोटी ना भुला हुआ हो तो वह आम जनता को कैसे भूल सकते हैं, इसलिए इस बार सरबजीत सिंह मक्क्ड़ के हक़ में वोट डालें और उनको भारी बहुमत से विजयी बनाएं ताकि हम मिलकर देश के हार वर्ग और राज्यों का विस्तार पूरी ईमानदारी के साथ कर सकें /
इस मौक़े पर लघु उद्योग भारती के प्रधान एडवोकेट अरविंद धूमल, भाकपा के सीनियर नेता राकेश राठौर, भाजपा औद्योगिक व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष वधवा, लघु उद्योग भारती जालन्धर के अध्यक्ष विवेक राठौर, महासचिव उत्तम चड्ढा, पंजाब के उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा, महासचिव विशाल दादा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, प्रोक्सिमा इंडस्ट्री के ऋषि राज शर्मा, होटल कारोबारी कुनाल भरद्वाज, AGI के मालिक सुखदेव राज, संजीव शर्मा मिंटू, मिंटू व अन्य बीजेपी नेता मुख्य रूप से उपस्थित थे /





































