PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

गांव रेरू की बैठक बनी रैली, बावा हैनरी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब,

meeting of village Reru became a rally crowd gathered in support of Bawa Henry Jalandhar

अवतार हैनरी ने कहा नॉर्थ हल्के की जनता का प्यार कांग्रेस को फिर जिताएगा,

PTB City न्यूज़ जालंधर : नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक बावा हैनरी के चुनाव प्रचार के तहत वीरवार को गांव रेरू में बैठक आयोजित की गई। बैठक में इतना जनसमूह उमड़ा कि बैठक रैली में बदल गई। रैली में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पंजाब कांग्रेस कमेटी के सीनियर वाइस प्रधान एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी ने कहा कि यह जनसमूह इस बात का सूचक है

कि नॉर्थ हलके की जनता ने इस सीट पर बावा हैनरी को फिर से भारी मतों से जीत दिलानी है। उन्होंने कहा कि रेरू और सभी गांवों में कांग्रेस ने इतने विकास कार्य करवाए हैं कि इन विकास कार्यों की बदौलत ही यह सीट कांग्रेस जीतेगी। अवतार हैनरी ने कहा कि इस गांव का हर परिवार उनका अपना परिवार है और वोटरों का प्यार दर्शाता है कि नॉर्थ हलके से इस बार कांग्रेस ही जीतेगी। अवतार हैनरी ने कहा कि आज की रैली सफल रैली रही है। 

उन्होंने कहा कि जनता इस बात से भली भांति वाकिफ है कि विकास का दूसरा नाम कांग्रेस है और कांग्रेस के विकास पर जनता को पूरा विश्वास है। रैली में उमड़े जनसमूह ने एकस्वर में कहा कि वे बावा हैनरी को जिताएंगे और पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेत्री किरण वालिया ने कहा कि वह यह देखकर बहुत खुश हैं कि कांग्रेस विधायक बावा हैनरी के लिए वोटरों में इतना प्यार है और इस प्यार के परिणामस्वरूप ही 20 फरवरी को लोग पंजे के निशान का बटन दबाकर बावा हैनरी को जिताएंगे। 

उन्होंने कहा कि ये भीड़ इस बात की गवाह है कि विधायका बावा हैनरी ने इलाके में बिना भेदभाव विकास कार्य करवाए। इस मौके पर करनैल सिंह,विजय भाटिया, चमकौर सिंह, मनप्रीत वालिया, हरप्रीत वालिया, तरसेम लाल, जोगिन्दर पाल, बिहारी लाल, सुरजीत सिंह बरनाला, दिनेश शर्मा, गुरविंदर कौर, सोनिया भाटिया, जसप्रीत कौर आदि भारी संख्या में मौजूद थे।