PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर सेंट्रल हल्के से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रमन अरोड़ा द्वारा अटारी बाजार में विशाल चुनावी पदयात्रा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन निकाली गई / इस दौरान लोगों ने रमन अरोड़ा को फूल माला और नोटों के हार पहनाकर लाद दिया और उनका जोरदार स्वागत किया /
इस दौरान हर जगह पर लोग उनके स्वागत के लिए खड़े दिखाई दिए / लोगों का इस दौरान कहना था कि रमन अरोड़ा जैसे नेक दिल इंसान और भगवान कि हमेशा पूजा प्रार्थना में विश्वास रखने वाले व्यक्ति को आम आदमी पार्टी ने टिकट देकर जो उनको सम्मान दिया है उसके लिए सब आम आदमी पार्टी के सीनियर नेताओं का धन्यवाद् करते हैं और विश्वास दिलाते हैं कि रमन अरोड़ा को 20 तारीख को होने वाले चुनावों और 10 तारीख को निकलने वाले परिणामों में भारी बहुमत से विजय दिलवाकर ही साँस लेंगे /
इस दौरान रमन अरोड़ा ने कहा कि बीते कई सालों से भाजपा-अकाली और कांग्रेसी मिलकर पंजाब को लूटते रहे हैं / ऐसे में सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान जैसे नेता को आगे लाकर आम आदमी पार्टी ने पंजाब वासियों का उद्धार किया है और जो हमें कार्य सौंपा गया है उसे हम जीत हासिल करने के बाद पूरी ईमानदारी और लगन से निभाएंगे /
उन्होंने आगे कहा कि जालंधर सेंट्रल से कांग्रेसी उम्मीदवार राजेंद्र बेरी ने अपने विधायक पद पर होते हुए सेंट्रल हलके के निवासियों का बचा खुचा विकास भी पानी के तेज बहाव में बहा दिया है / ऐसे में अब लोग जान चुके हैं कि किस पार्टी को इस बार आगे लाना है, जिसका परिणाम 10 मार्च को आप की सरकार बनने के बाद सबके सामने होगा /





































