PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

बड़ी ख़बर, मतदान से एक दिन पहले पंजाब को दहलाने की साजिश को किया पंजाब पुलिस ने नाकाम,

patiala Punjab explosives found in bag hanging on bike before polling in punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में कल यानि 20 फरवरी को मतदान होने हैं और ऐसे में उससे ठीक एक दिन पहले समाना-पटियाला रोड पर भाखड़ा नहर के पुल के पास विस्फाेटक मिलने से इलाके में दहशत फैल गई / यह विस्फाेटक नई अग्रवाल गौशाला गेट के आगे एक बाइक पर बैग में टंगा था / आनन-फानन में पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है /

वहीं एसएचओ समाना सिटी सुरिंदर भल्ला ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जालंधर से आए बम निरोधक दस्ते की सुपरविजन में विस्फाेटक नष्ट करवा दिया है / इसके बाद रास्ते खोल दिए गए हैं / दूसरी तरफ मामले में किसी के शामिल हाेने की पुष्टि नहीं हुई, हालांकि, पुलिस की जांच जारी है /

आपको यह भी बता दें कि अग्रवाल गाेशाला प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमित सिंगला और शिवसेना नेता प्रवीण शर्मा ने बताया अग्रवाल गौशाला के मुख्य गेट के आगे बने वेरका बूथ के पास शुक्रवार शाम करीब चार बजे एक अज्ञात बाइक खड़ी थी / इसके साथ एक बैग भी बंधा हुआ था / बूथ के आसपास से गुजरने वाले लोगों ने बाइक से बंधे बैग से टिकटिक की आवाज सुनाई देने पर मामले संबंधी गौशाला प्रबंधकाें को सूचना दी /

लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल दो दिन से ही यहीं खड़ा है / शुक्रवार को लोगों को इस पर टंगे बैग से कुछ आवाज सुनाई दी तो उनका ध्यान इस तरफ गया / पुलिस को इस मामले में किसी लोकल व्यक्ति के शामिल होने का शक है / इसके चलते पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है /