PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

होशियारपुर के टांडा थाने में चोरी के आरोपित ने की आत्महत्या, चार पुलिसकर्मियों को किया निलंबित,

Hoshiarpur Punjab tanda man commits suicide in hoshiarpur police station four policemen suspended PTB Big Breaking News

PTB Shocking न्यूज़ होशियारपुर : पंजाब के जिला होशियारपुर के अधीन पड़ते टांडा से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां चोरी के मामले में शक के आधार पर काबू किए गए एक व्यक्ति के थाने में देर रात आत्महत्या कर लेने से पंजाब पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है /

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की पहचान राकेश भट्टी पुत्र राम चंद निवासी मोहल्ला रामदास नगर, टांडा के रूप में हुई है / पुलिस ने इस मामले में ड्यूटी पर तैनात थाना के मुंशी सहित चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है /

जानकारी अनुसार राकेश भट्टी को गत दिवस पुलिस ने बाद दोपहर करीब 3.30 बजे शक के आधार पर काबू किया था / पुलिस ने उससे कुछ समय तक पूछताछ की थी / बाद में उसे रात को थाने में एक कमरे में रखा गया था / इस दौरान राकेश ने कमरे के अंदर से बंद कर लिया और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली / इसकी सूचना मिलते ही टांडा के DSP राज कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरु की /

वहीं मीडिया को जानकारी देते हुए DSP राज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है, जबकि इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए नाइट मुंशी सहित चार मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया गया है /