PTB Big न्यूज़ मोहाली / खरड़ : पंजाब में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है / राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर वोटिंग सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी / वहीं आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने चुनाव से पहले मोहाली के गुरुद्वारा सच्चा धन में माथा टेका
और मतदान केंद में वोट डालने पहुंचे / इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी पार्टी के उपर आरोप लगाने के लिए कांग्रेस और भाजपा एक साथ आ गई हैं /

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है / मेरी पार्टी और मुझ पर आरोप लगाने के लिए कांग्रेस और बीजेपी एक साथ आए हैं, लेकिन पंजाब के लोग सब कुछ जानते हैं / आपको बता दें कि भगवंत मान धुरी और संगरूर से चुनाव लड़ रहे हैं / उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने खरड़ में शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की और इससे पहले उन्होंने गुरुद्वारा में भी माथा टेका और मतदान केंद में वोट डालने पहुंचे /





































