PTB Big न्यूज़ मोगा : पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी /
वहीं इस बीच चुनाव आयोग ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है / दरअसल, चुनाव आयोग ने साेनू सूद की गाड़ी जब्त कर उन्हें दूसरी गाड़ी में घर भेज दिया है /
इसके साथ ही उन्हें घर में ही रहने के निर्देश दिए हैं / दरअसल, शिरोमणि अकाली दल ने शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि सूद वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे /





































