PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

फगवाड़ा से बड़ी ख़बर, पिस्तौल की नोक पर अज्ञात लुटेरों ने लूटा मोबाइल और कैश, आरोपी हुए फरार, फैली सनसनी,

Big news from Phagwara, unknown robbers looted mobile and cash at pistol tip accused absconded Punjab

PTB Big न्यूज़ फगवाड़ा : फगवाड़ा से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां बब्बर अकाली मार्केट में स्थित एक फास्ट फूड की दुकान के अंदर घुस कर तीन अज्ञात लुटेरों की तरफ से पिस्तौल की नोक पर दुकान में काम करने वाले एक व्यक्ति से उसका मोबाइल फोन और हजारों रुपए की नकदी लूट कर फरार हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है /

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात लुटेरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद लूट का शिकार बनाए गए व्यक्ति को बाथरूम में बंद कर दिया और फिल्मी स्टाइल में फरार हो गए / इस वारदात के बाद फगवाड़ा के लोगों में अज्ञात लुटेरों को लेकर भारी डर और दहशत पाई जा रही है /

वारदात संबंधी लूट का शिकार बने रोशन लाल निवासी ऊंकार नगर फगवाड़ा ने पुलिस को दी सूचना में बताया है कि वह दुकान में काम कर रहा था / इस दौरान तीन लुटेरे दुकान में आ गए / उन्होंने मौका मिलते ही उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी और उसका मोबाइल फोन और करीब 5500 रुपए नकद लूट लिए /

रोशन लाल ने बताया कि अज्ञात लुटेरों का दुकान के अंदर आने का वीडियो CCTV कैमरों में कैद हो गया है / खबर लिखे जाने तक पुलिस CCTV कैमरों की वीडियो फुटेज की जांच कर रही है, हालांकि लुटेरों की पहचान और इनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के हाथ पूरी तरह के साथ खाली हैं /