PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

एचएमवी में विज्ञान सर्वत्र पूज्यते सात दिवसीय समारोह का उद्घाटन

Inauguration of National Science Week – Vigyan Sarvatra Pujyata at HMV

PTB News “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर में भारतसरकार के वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय, विज्ञान प्रसार, संस्कृति मंत्रालय एवं पंजाब स्टेट काउंसिल फॉरसाइंस एवं टेक्नालोजी के सौजन्य से आजादी के अमृत महोत्सव केअन्तर्गत नेशनल साइंस वीक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के योगदान को प्रदर्शितकरने के लिए देश भर के 75 शहरों में आजादी के अमृतमहोत्सव के शीर्षक अधीन आयोजित किया जा रहा है एवं पंजाब में यह पांच स्थानों में मनाया जा रहा है।

पंजाब की नोडल एजेंसी पंजाब स्टेट कौंसिल फार साईंस एवं टेक्नालोजी ने एचएमवी को विज्ञान सर्वत्र पूज्यते शीर्षक अधीन ऑनलाइन एवं आफलाइन स्तर पर मनाने का अवसर प्रदान किया गया है।समारोह के प्रथम दिवस का आगाज वर्चुअल प्लेटफार्म पर आरंभ किया गया। इस अवसर पर डॉ. गरिमा गुप्ता, साईंटिस्ट स्टाफ भारत सरकार के बायोटेक्नालोजी विभाग एवं डॉ. नीलिमा जैरथ, डायरैक्टर जनरल आफ पुष्पा गुजराल साइंस सिटी भी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थितरहे।

सर्वप्रथम सर्वजनों ने गायत्री मंत्र के उच्चारण में प्रतिभागिता की एवं मंगलकामना हेतु ज्ञान की ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। तत्पश्चात् प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी,समारोह के कन्वीनर श्रीमती मीनाक्षी स्याल, कोआर्डिनेटर डॉ. नीलम शर्मा एवं डॉ. सीमा मरवाहा व डॉ. अंजनाभाटिया ने उपस्थित मुख्यातिथियों को प्लांटर भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने डॉ. गरिमा गुप्ता की प्रशंसा करते हुए उनका तहे दिल से स्वागत किया व कहा कि संस्था के स्टाफ व छात्राओं के अथक प्रयासों के कारण ही आज संस्था की सफलता के सुनहरी पंखों में एक पंख और जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि संस्था हमेशा ही अपनी मेहनत व दृढ़ निश्चय के कारण देश में शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रही है।

डॉ. गरिमा गुप्ता ने प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी का धन्यवाद किया। उन्होने कहा कि विज्ञान के बिना विकास संभव नहीं है। उन्होंने महान वैज्ञानिकों को स्मरण करते हुए कहा कि यह सभी महान वैज्ञानिक विज्ञान के क्षेत्र में एक मील पत्थर है जो कि हमारी युवा पीढ़ी को विज्ञान के क्षेत्र में प्रगति व प्रसार के लिए प्रेरित करते हैं एवं कहा कि विज्ञान एक तोहफा है जिसको संभाल कर रखने एवं विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने लड़कियों को इस क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए भी प्रेरित किया।

डॉ. नीलिमा जैरथ, डायरैक्टर जनरल आफ पुष्पा गुजराल साइंस सिटी ने प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी का धन्यवाद कियाम एवं कहा कि विज्ञान का हर जगह प्रसार है। इसलिए हमें विज्ञान को पूजना चाहिए। विज्ञान की खोज एवं नवीनीकरण करने के लिए विज्ञान के ज्ञान की नहीं बल्कि वैज्ञानिक सोच की शक्ति होनी चाहिए। उन्होंने पुरातन वैज्ञानिक खोजों को भी छात्राओं के साथ सांझा किया। श्रीमती मीनाक्षी स्याल ने उपस्थित मुख्यातिथियों का धन्यवाद किया एवं संबोधन में कहा कि विज्ञान वीक मनाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को विज्ञान की तरक्की और विकास की ओर प्रेरित करना है। साथ ही उन्होंने साप्ताहिक समारोह की जानकारी दी। अंत में विज्ञान प्रसार की ओर से आए विवरणिका विज्ञान सर्वत्र पूज्यते का विमोचन डॉ. नीलिमा जैरथ द्वारा किया गया।

इस मौके पर विज्ञान मेले का उद्घाटन जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के. सूद, उप-प्रधान, डीएवी कॉलेज प्रबन्धकत्र्री समति एवं चेयरमैन लोकल कमेटी द्वारा किया गया एवं एच.एम.वी. विज्ञान आभा शुभांकर गुब्बारों सहित आसमान में छोड़ा गया जिसके माध्यम से समारोह की सफलता की कामना की गई। इस मेले में विज्ञान विभाग, कम्प्यूटर विभाग, गणित विभाग की छात्राओं द्वारा स्टील एवं वर्किंग मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके पर संजीवन डडवाल रिटायर्ड प्रिंसिपल, सरकारी हाई स्कूल पातरां एवं राकेश शर्मा प्रिंसिल साईं दास ए.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर भी उपस्थित रहे। मंच का संचालन डॉ. अंजना भाटिया द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। समारोह का अंत राष्ट्रीय गीत के माध्यम से किया गया।