PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

सुबह- सुबह हुईं दिल दहलाने वाली घटना, पिता के साथ स्कूल जा रहे छात्र ने नहर में लगा दी छलांग,

private school student commits suicide by jumping into sirhind canal punjab

PTB Big News रुपनगर : पंजाब के रुपनगर शहर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 9वीं के छात्र सुखप्रीत सिंह (15) ने सरहिंद नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। वह सुबह पिता के साथ स्कूल के लिए निकला था। सुखप्रीत खुद स्कूटी चला रहा था और स्कूल बैग को आगे रखा हुआ था। सरहिंद नहर के पास उसने स्कूटी रोकी और बिना कुछ कहे नए पुल पर से छलांग लगा दी। यह पिता की आंखों के सामने हुआ। जवान बेटे के नहर में कूदने पर वह गहरे सदमे में आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक उसका शव नहर में ढूंढा जा रहा है।

सुखप्रीत ने आत्महत्या क्यों की, इसे लेकर और विवरण जुटाया जा रहा है। हालांकि वह पिछले डेढ़ महीने से स्कूल नहीं जा रहा था और किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान था। स्कूल प्रबंधकों के मुताबिक सुखप्रीत डेढ़ माह से स्कूल नहीं आ रहा था और इसकी वजह परिवार ने स्कूल में सुखप्रीत की बीमारी बताई थी। हरमनजीत सिंह (45) सरकारी शिक्षक हैं और गुरुनगर में रहते हैं। उनकी पत्नी आंगनबाड़ी वर्कर हैं।

हरमनजीत सुबह सवा 8 बजे बेटे सुखप्रीत के साथ डा. आंबेडकर चौक स्थित स्कूल के लिए निकले थे। उनके दो पुत्र हैं। सुखप्रीत छोटा लड़का है। उन्हें नहीं पता था कि स्कूटी चला रहे बेटे के मन में ऐसी बात चल रही है जो उन्हें जीवन भर का दुख दे जाएगी।बताया जा रहा है कि सुखप्रीत को स्किन एलर्जी की समस्या थी। इस कारण वह बीमार रहता था और स्कूल नहीं जा पा रहा था।