PTB Big न्यूज़ रूस : रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin के Ukraine में ‘मिलिट्री ऑपरेशन’ की घोषणा के बाद Ukraine की राजधानी कीव में एक धमाका सुना गया है / वहीं रूस द्वारा जंग के ऐलान के बाद यूक्रेन के पूर्वी बंदरगाह शहर मारियुपोल में शक्तिशाली विस्फोटों की आवाज सुनी गई / इसी बीच भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने संयुक्त राष्ट सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा, भारत सरकार की तरफ से यूक्रेन (Russia-Ukraine conflict) में फंसे 20 हजार से अधिक भारतीय छात्रों को निकालने की प्रयास पहले से ही किए जा रहे हैं /
तिरुमूर्ति ने UNSC में कहा कि यूक्रेन में 20,000 से अधिक भारतीय छात्र, हम छात्रों सहित सभी भारतीय नागरिकों की वापसी की सुविधा प्रदान कर रहे हैं, जैसा कि हमें आवश्यकता हो सकती है / दूसरी तरफ मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय छात्रों सहित 182 यात्रियों वाली एक फ्लाईट नई दिल्ली एयरपोर्ट पर आज, 24 फरवरी को पहुंची / इन यात्रियों को यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस (यूआइए) द्वारा दिल्ली लाया गया /
आज गुरुवार को 182 भारतीय नागरिकों को विशेष विमान के जरिए नई दिल्ली पहुंचाया गया / अमुमान है कि सैकड़ों की संख्या में भारतीय अब भी वहां पर फंसे हुए हैं / भारत में यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि Ukraine इंटरनेशनल एयरलाइंस (यूआईए) की एक विशेष उड़ान राजधानी कीव से दिल्ली हवाई अड्डे पर आज सुबह 7:45 बजे छात्रों सहित 182 भारतीय नागरिकों के साथ उतरी है /
आपको यह भी बता दें कि Ukraine की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास द्वारा 20 फरवरी 2022 को एडवाइजरी जारी की गयी थी कि सभी भारतीय छात्र अस्थायी तौर पर यूक्रेन छोड़ दें / इसके साथ ही, दूतावास ने छात्रों से से अपील की थी कि वे अपने सम्बन्धित कॉन्ट्रैक्टर से चार्टर फ्लाईट के लिए सम्पर्क करें और दूतावास के सोशल मीडिया चैनल और वेबसाइट पर जारी होने वाले अपडेट पर नजर रखें /





































