PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

रूस के जंग-ए-ऐलान से भारतीय Share Market Crash, साल की सबसे बड़ी गिरावट

Indian Share Market Crash due to Russia's Jung-e-Elan, biggest fall of the year

PTB Big News नई दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ आज सुबह जंग का ऐलान कर दिया। जंग की आशंका से पहले ही सहमे बाजार को तगड़ा झटका लगा और गुरुवार को खुलते ही शेयर बाजार बिखर गया। सेंसेक्स ने 1300 अंक से ज्यादा की भारी-भरकम गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की।

बाजार प्री-ओपन सेशन में ही बता रहा था कि आज भारी बिकवाली होने वाली है। प्री-ओपन सेशन में बीएसई सेंसेक्स 1,800 अंक यानी 3.15 फीसदी से भी ज्यादा गिरा हुआ था। एनएसई निफ्टी भी 500 अंक से ज्यादा के नुकसान में था। जैसे ही बाजार खुला, सेंसेक्स 13 सौ अंक से ज्यादा की गिरावट में रहा। सुबह बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स 55,750 अंक के आस-पास कारोबार कर रहा था। निफ्टी 350 अंक से ज्यादा गिरकर 16,700 से भी नीचे आ चुका था।

इससे पहले बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ने अच्छी शुरुआत तो की, लेकिन शाम होते होते सारी तेजी हवा हो गई थी। दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों नुकसान में रहे थे। जब कारोबार समाप्त हुआ तब सेंसेक्स 68.62 अंक (0.12 फीसदी) गिरकर 57,232.06 अंक पर रहा था। एनएसई निफ्टी भी 28.95 अंक (0.17 फीसदी) के नुकसान के साथ 17,063.25 अंक पर रहा था। इस तरह लगातार छठे दिन बाजार गिरकर बंद हुआ था।

ग्लोबल मार्केट पर यूक्रेन संकट का प्रेशर बना हुआ है। तेजी से बदल रहे घटनाक्रमों के चलते इन्वेस्टर्स घबराए हुए हैं। लगातार इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला बोल सकता है। आज पुतिन के ऐलान के साथ ही कयासों पर विराम लग गया। अब इस बात की आशंका है कि पूर्वी यूरोप का यह जंग कहीं तीसरे विश्व युद्ध का रूप न ले ले।

बुधवार को यूक्रेन ने इमरजेंसी का ऐलान किया था। इसके बाद अमेरिकी बाजार भारी नुकसान में रहे थे। बुधवार को डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.38 फीसदी, एसएंडपी 500 1.84 फीसदी और Nasdaq Composite 2.57 फीसदी की गिरावट में रहा था। गुरुवार को लगभग सारे एशियाई बाजार नुकसान में हैं। चीन का शंघाई कंपोजिट लगभग स्थिर है, लेकिन जापान का निक्की हो या दक्षिण कोरिया का कोस्पी, सभी बड़ी गिरावट में हैं।