PTB City न्यूज़ लुधियाना : सैक्रेड हार्ट कान्वैंट स्कूल, सराभा नगर, लुधियाना की छात्रा धनुष्ठा छाबड़ा ने एग्लासेम एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आयोजित की गई एग्लासेम टैलेंट सर्च एग्जाम (ए.टी.एस.ई.) 2021-2022 में पहला राष्ट्रीय रैंक हासिल किया है /
इसके लिए उन्हें प्रमाण पत्र, स्वर्ण पदक और 50,000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा / एग्लासेम टैलेंट सर्च एग्जाम (ए.टी.एस.ई.) कक्षा 5 से 12 तक के छात्रों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा खोज-सह-छात्रवृत्ति परीक्षा है, जिसमें छात्रों का उनके विज्ञान और गणित ज्ञान के आधार पर टैस्ट लिया जाता है /
यह परीक्षा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपने साथियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने और छात्रवृत्ति प्राप्त करने का अवसर देती है, जो उन्हें अपने शिक्षा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में मदद करेगी / प्रत्येक कक्षा के शीर्ष 100 छात्रों को कुल 12.16 लाख रुपए की कुल 800 स्कॉलरशिप प्रदान की गई /





































