PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब से बड़ी ख़बर, कांग्रेस पार्टी को इस नेता ने किया बदनाम, करता था छात्राओं से दुष्कर्म, FIR दर्ज,

case filed against former block president of congress Party for misdeed girl students in rupnagar sexual PTB Big Breaking News

PTB Crime न्यूज़ नंगल : पुलिस ने स्कूल छात्राओं के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गांव नानग्रां के पूर्व सरपंच और कांग्रेस के गोहल्णी देहाती के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अमृतपाल धीमान के खिलाफ केस दर्ज कर प्रोटेक्शन आफ चिल्ड्रन फ्राम सेक्सुअल अफेंसेस एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं / आरोपित अभी गिरफ्त से बाहर है /

पुलिस को दी शिकायत में गांव नानग्रां के रहने वाले अश्वनी कुमार ने आरोप लगाए कि आरोपित उसी के गांव का रहने वाला है / कुछ समय पहले उसे एक अन्य गांव की पंचायत ने स्कूल चलाने के लिए जमीन दी थी / आरोपित की छात्राओं के साथ संदिग्ध अवस्था में वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर सामने आईं, जिसके कारण स्कूल बंद करवा दिया गया /

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आरोपित कांग्रेस पार्टी से संबंध रखता है / नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित अमृतपाल धीमान के खिलाफ दुष्कर्म सहित प्रोटेक्शन आफ चिल्ड्रन फ्राम सेक्सुअल अफेंसेस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है / आरोपित अभी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है /

वहीं गांव वालों ने धरना लगाकर छात्राओं के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपित की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है / अश्वनी कुमार दघौड़ व अन्य लोगों ने कहा कि इस मामले में पहले भी पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई / आवाज उठाने वालों को डराया और धमकाया जाता रहा है / उन्होंने कहा कि अगर मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए तो तो बड़ा स्कैंडल सामने आ सकता है /