PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

ट्रक और बोलेरो की जोरदार टक्‍कर में, चुनावी ड्यूटी कर लौट रहे CRPF के 3 जवानों की मौत

horrific road accident 3 crpf personnel returning from election duty killed

PTB Accident News उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी करके लौट रहे सीआरपीएफ के 3 जवानों की देर रात 12 बजे फोरलेन पर मुंडेरवा थाने के खजौला के पास हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी, एएसपी, मुंडेरवा और पुरानी बस्ती समेत अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। भीषण सड़क हादसे में सीआरपीएफ के 2 अन्‍य जवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। 112 बटालियन के जवान बोलेरो कार से ड्यूटी से लौट रहे थे, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्‍कर मार दी। सड़क हादसे में बोलेरो कार के परखच्‍चे उड़ गए। 

जानकारी के अनुसार, CRPF की 112 बटालियन के जवान बोलेरो कार से ड्यूटी से लौट रहे थे। उनकी कार बस्‍ती जनपद के मुंडेरवा थाना के खझौला के समीप NH-28 पर पहुंची थी, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो में जोरदार टक्‍कर मार दी। इस हादसे में कार के परखच्‍चे उड़ गए। सड़क हादसे में तीन जवानों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए जवानों की पहचान हीरा लाल (26), जयप्रकाश (37) और धर्मेंद्र लाल (38) के तौर पर की गई है। इनके अलावा बोलेरो में सवार सीआरपीएफ के दो अन्‍य जवान बुरी तरह से जख्‍मी हो गए। उन्‍हें इलाज के लिए जिला असपताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में घायल 1 जवान की हालात गंभीर है। उन्‍हें जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतक जवान हीरालाल गोरखपुर के बेलघाट थाना के धोबीपार के रहने वाले थे। जयप्रकाश देवरिया जिले के थाना लार के निवासी थे और धर्मेंद्र देवरिया के ही जीके के विशुनपुरा के रहने वाले थे। बता दें कि जवान चुनाव डयूटी में जा रहे थे। हादसे की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तीनों जवाना की मौत मौके पर ही हो गई।