PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

रूस ने यूक्रेन के Zaporizhzhia न्यूक्लियर प्लांट पर किया कब्जा, 33 लोगों की मौत

russia occupied ukraines zaporizhzhia nuclear plant after the bombing 33 killed in chernihiv air strike

PTB Big News कीव : रूस और यूक्रेन के बीच पिछले आठ दिनों से जारी जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच शुक्रवार को यूक्रेन में मौजूद यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट पर भी पहले हमला और फिर कब्जा हुआ। कहा जा रहा है कि राजधानी कीव के पास मौजूद Bucha शहर को यूक्रेनी सेना ने फिर कब्जा लिया है। वहीं ओडेसा समेत कई जगहों पर हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच चर्नीहीव पर हुई एयर स्ट्राइक में 33 लोगों की मौत की खबर है। जबकि 18 लोग जख्मी हुए हैं।

यूक्रेन का दावा है कि रूस ने ये हमला चेर्निहाइव के रहवासी इलाकों में किया। इस हमले में घरों, पुलों और सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है। चेर्निहाइव पर रूसी एयरस्ट्राइक के बाद कुछ सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें तबाही के मंजर को देखा जा सकता है। चेर्निहाइव में रूसी हमले से सड़कों, पुल और घरों का काफी नुकसान पहुंचा है। सैटेलाइट इमेज में हमले वाली जगहों पर धुआं उड़ता दिख रहा है। उधर, यूक्रेन के एनरहोदर में यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर हमले की खबर सामने आ रही है। यूक्रेन ने दावा किया है कि दक्षिणी यूक्रेन के एनरहोदर में यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट में रूसी हमले के बाद आग लग गई। समाचार एजेंसी के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि Zaporizhzhia न्यूक्लियर प्लांट के पास से धुआं उठता नजर आ रहा है। यह प्लांट यूक्रेन में 25% बिजली का उत्पादन करता है। प्लांट के प्रवक्ता ने स्थानीय मीडिया में बातचीत कि आग बुझाने के लिए फायरिंग रोकना बहुत जरूरी है।

यूक्रेन के अधिकारियों का दावा है कि हमले के पहले दिन से रूस ने अभी तक 480 मिसाइल दागी हैं और यूक्रेन के डिफेंस सिस्टम ने इसमें से कई को मार गिराया है। यूएन का दावा है कि जंग में अब तक 227 नागरिकों की मौत हो चुकी है। जबकि 525 घायल हैं। वहीं, यूक्रेन का कहना है कि रूसी हमले में अब तक उसके 2000 नागरिक मारे गए हैं। रूस की सेना ने भी पहली बार अपने सैनिकों को पहुंचे नुकसान का आंकड़ा जारी किया है। रूस के मुताबिक, जंग में 500 सैनिक मारे गए हैं। जबकि 1600 जख्मी हुए हैं।