PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

मशीन टूल्स Technology को दर्शाती “Machinex” प्रदर्शनी का किया “बावा हैनरी ने अपने करकमलों के साथ शुभारंभ,

Bawa Henry inaugurates Machinex exhibition showcasing machine tool technology Jalandhar Punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर : औद्योगिक क्षेत्रों के लिए आधुनिक मशीनरी, औजार और तकनीक मुहैया करवाने के लिए पिछले 3 सालों से जालंधर में आयोजित की जा रही “Machinex” प्रदर्शनी का बीते दिन शुभारंभ कर दी गई / जालंधर शहर की दाना मंडी के पास 4 दिन तक चलने वाली यह प्रदर्शनी इस बार चौथे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है /

प्रदर्शनी के दौरान आज उत्तरी विधानसभा हल्के के विधायक बावा हैनरी विशेष रूप से इस प्रदर्शिनी में उपस्थित हुए और अपने करकमलों के साथ उन्होंने फार्च्यून एक्जीबिटर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी लुधियाना की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया / इस दौरान जालंधर फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन के प्रधान नरेंद्र सिंह सग्गू, उद्योग नगर मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन जयपुर के प्रधान तेजिंदर सिंह भसीन, ए.बी.एन. मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के एमडी नितिन कपूर व विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी भी इस मौके पर उपस्थित थे /

इस दौरान नार्थ हल्के से विधायक बावा हैनरी ने नई टेक्नोलॉजी, नई मशीनरी और नए औजारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे इंडस्ट्री को प्रगति करने के अवसर और भी ज्यादा मिलेंगे / बावा हैनरी ने कहा कि जितनी ज्यादा औद्योगिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा / उतनी ही उत्पाद लागत कम होगी और प्रोडक्शन भी उत्तम गुणवत्ता के साथ तैयार होगी / इस प्रदर्शनी में शहर और आसपास के शहरों के उद्योगपति काफी रूचि लेते हुए इस प्रदर्शनी में दिखाई दिए /

इस दौरान पार्षद सुशील कालिया सहित “द कृष्णा अमेरिकन ऑयल”, CNC मशीन, ककर फ़ॉर प्राइवेट लिमिटेड, एच ए इंटरप्राइजेज, बजरंग रेफ्रिजरेटर, यूनिवर्सल एग वर्क्स, फाइन इंटरप्राइसेस, एनकेएच मशीन टूल्स, एडवांस मशीन टूल्स, रॉयल स्टार शेलक्रॉनिक, रियालटो लाइफ स्टाइल, ट्रॉफी गैलरी, KBS इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस, सॉलिटेयर स्क्वायर इंडस्ट्रीज, MSME टेक्नोलॉजी सेंटर जैसे कई तरह के स्टॉल्स देखने को मिले /