PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

कमिश्नर करणेश शर्मा, एमटीपी मेहरबान सिंह और एटीपी राजिंदर शर्मा के खिलाफ पंजाब लोकपाल में हुआ केस दर्ज,

Case registered against Commissioner Karnesh Sharma, MTP Meherban Singh and ATP Rajinder Sharma in Punjab Lokpal

PTB Big News जालंधर : नगर निगम जालंधर के कमिश्नर करणेश शर्मा, एमटीपी मेहरबान सिंह और एटीपी राजिंदर शर्मा के खिलाफ पंजाब लोकपाल में केस दर्ज हो गया है। आरोप है कि इन अफसरों की मिलीभगत से फगवाड़ा गेट मार्कीट में रेजिडेंशियल रजिस्ट्री वाले प्लाट पर दो मंजिला कामर्शियल शोरूम बनवाने और सलेमपुर मुसलामान में भू-माफिया से मिलकर अवैध कालोनी विकसित हो गई।

पंजाब लोकपाल और विजीलेंस ब्यूरो को भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि फगवाड़ा गेट मार्कीट और प्रताप बाग चौक के सामने दो मंजिला कामर्शियल शोरूम बनवाया गया है। इसकी शिकायत भी कई लोगों ने निगम कमिश्नर से की, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतकर्ता कुलदीपक सिंह और अशोक ने कहा है कि नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा से कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन इन अवैध निर्माणों पर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टे उक्त अवैध निर्माण को दो मंजिला बनवाने में निगम अफसरों ने पूरी मदद की। इसके लिए एमटीपी और एटीपी को कार्रवाई से भी रोका गया।