PTB Big News कीव : रूस और यूक्रेन की जंग को 12वां दिन बीत गए हैं। यूक्रेन में तबाही मची है लोग जान बचाकर भाग रहे हैं। लाखों लोग फंसे हैं, ये सभी डर के माहौल में जी रहे हैं। इस बीच, अमेरिका ने यूक्रेन की मदद के लिए 17 हजार एंटी टैंक मिसाइलें भेज दी हैं। इस बीच दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल आज तीसरी बात वार्ता करेंगे।
वहीं रूस-यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की बातचीत से पहले रूस की ओर से बड़ा एलान किया गया है। खबरों के मुताबिक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो के मानवीय कॉरिडोर के अनुरोध पर पुतिन ने भारतीय समयानुसार सोमवार दोपहर 12ः30 मिनट से युद्ध विराम की घोषणा की है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, वह यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी बात करने वाले हैं। बता दें कि यूक्रेन में रूस की ओर से की जा रही गोलीबारी में अब तक 38 बच्चों की मौत हो गई है। यह दावा यूक्रेन की संसद के मानवाधिकार कमिश्नर ने किया है। उन्होंने बताया कि 71 बच्चे जख्मी हैं, वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।





































