PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात, यूक्रेन से भारतीयों को सही सलामत निकालने के लिए जेलेंस्की किया शुक्रिया,

pm modi speaks to ukraine president zelensky on the phone

PTB Big News नई दिल्ली : रूस-यूक्रेन के बीच लगातार 12वें दिन भी जंग जारी है। दोनों देश एक दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में कई देश सुलह करवाने के लिए आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर बात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की। बताया गया है कि दोनों के बीच फोन पर करीब 35 मिनट बात चली। इस दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन से भारतीयों को सही सलामत निकालने के लिए जेलेंस्की का शुक्रिया जताया।

पीएम ने रूस से जारी युद्ध को लेकर भी जेलेंस्की से चर्चा की। बताया गया है कि उन्होंने यूक्रेन के सूमी में फंसे भारतीयों को निकालने के अभियान पर बात की। गौरतलब है कि फिलहाल 500 से ज्यादा भारतीय सूमी में फंसे हैं। इससे पहले 26 फरवरी को भी युद्ध संकट को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की और पीएम मोदी के बीच बातचीत हुई थी। जेलेंस्की ने इस दौरान भारत के राजनीतिक समर्थन की मांग की थी। उस समय यूक्रेन के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन में जारी संघर्ष की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी। प्रधानमंत्री ने जारी संघर्ष के कारण जान-माल के नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की थी।

पीएम मोदी हिंसा की तत्काल समाप्ति और बातचीत के लिए अपने आह्वान को दोहराया और शांति प्रयासों के लिए हर तरह से योगदान करने की भारत की इच्छा व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में मौजूद छात्रों सहित भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारत की गहरी चिंता से भी उन्हें अवगत कराया। उन्होंने भारतीय नागरिकों को तेजी से सुरक्षित निकालने के लिए यूक्रेन के अधिकारियों द्वारा सुविधा प्रदान करने की मांग भी की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 1.30 बजे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बात करेंगे। बातचीत के दौरान पीएम मोदी, पुतिन के सामने युद्ध संकट को टालने और भारतीय छात्रों की निकासी का मुद्दा रखेंगे। रूस-यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की बातचीत से पहले रूस की ओर से बड़ा एलान किया गया है। खबरों के मुताबिक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो के मानवीय कॉरिडोर के अनुरोध पर पुतिन ने भारतीय समयानुसार सोमवार दोपहर 12:30 मिनट से सीजफायर की घोषणा की है। इस दौरान युद्ध में फंसे आम लोगों को निकालने के लिए मानवीय कॉरिडोर बनाया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, कीव, खारकीव, मारियुपोल और सूमी में सीजफायर रहेगा।