PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय,जालन्धर के रेड रिबन क्लब, पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश तथा डिपार्टमेंट ऑफ लाइफ साइंससेज के द्वारा संयुक्त रूप से कैंसर के प्रति जागरूकता पैदा करते एक विशेष प्रोग्राम का आयोजन करवाया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के संबंध में आयोजित हुए इस विशेष प्रोग्राम में डॉ. बुरहान वानी, एम.डी., अमेरिकन ऑकोलॉजी इंस्टीट्यूशन ने स्रोत वक्ता के रूप में शिरकत की।
अपने संबोधन के दौरान डॉ. बुरहान ने कैंसर जैसी भयंकर बीमारी के बारे में विस्तार सहित बात करते हुए इसकी विभिन्न किस्मों, कारणों एवं सही समय पर उचित इलाज के बारे में भी बात की। इसके साथ ही उन्होंने विशेष तौर पर महिलाओं के विभिन्न आयु वर्ग में प्रचलित ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर जैसी किस्मों के बारे में जानकारी दी। ब्रेस्ट कैंसर के बारे में बात करते हुए डॉ. बानी ने जहां इसके लक्षणों और कारणों एवं सही समय पर उचित इलाज के बारे में भी बात की।
इसके साथ ही उन्होंने विशेष तौर पर महिलाओं के विभिन्न आयु वर्ग में प्रचलित ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर जैसी किस्मों के बारे में जानकारी दी। ब्रेस्ट कैंसर के बारे में बात करते हुए डॉ. बानी ने जहां इसके लक्षणों और कारणों के संबंध में चर्चा की वही साथ ही समय रहते सही उपचार एवं डॉक्टरी सलाह पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने प्रोग्राम के दौरान प्रतिभागियों के द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब भी बेहद सरल ढंग से दिए।
विद्यालय प्रिंसीपल परो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विषय की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए डॉ. बुरहान के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि हम सभी को सेहतमंद जीवन शैली अपनाते हुए नियमित रूप से डॉक्टर की सलाह के अनुसार चलना चाहिए ताकि ऐसी भयंकर बीमारियों से ज्यादा से ज्यादा बचा जा सके। इसके साथ ही इस सफल आयोजन के लिए उन्होंने डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर एवं श्रीमती साधना टंडन के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की।





































