PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने मंत्रियों के साथ राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, कहा जनता का फैसला सिर माथे,

charanjit singh channi resigned from the post of cm

PTB Political News चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। चन्नी ने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को दे दिया है। उन्होंने मुझे और कैबिनेट को नई सरकार के शपथ ग्रहण तक बने रहने के लिए कहा। मैं लोगों के जनादेश को स्वीकार करता हूं। विधानसभा के चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस बुरी तरह से हार गई और उसे मात्र 18 सीटें ही मिली हैँ। खुद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपनी दोनों सीटें गंवा बैठे हैं। इसके अलावा सात मंत्रियों को छोड़कर शेष सभी अपनी सीट नहीं बचा सके।

राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने से पूर्व चरणजीत सिंह ने कैबिनेट की वर्चुअल तौर पर बैठक बुलाई, जिसमें विधानसभा के चुनाव में जीतकर आने वाले मंत्रियों जिनमें सुखजिंदर सिंह रंधावा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, अरुणा चौधरी ,अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, राणा गुरजीत सिंह और परगट सिंह शामिल हुए। मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी ने नई सरकार के गठन से पूर्व 15वीं विधानसभा को भंग करने संबंधी प्रस्ताव पढ़ा, जिसे सभी मंत्रियों ने स्वीकार कर लिया और राज्यपाल से विधानसभा को भंग करने की सिफारिश की।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने प्रिंसिपल सेक्रेटरी हुसन लाल के साथ राजवभवन पहुंचे और उन्होंने अपने इस्तीफे और विधानसभा को भंग करने का पत्र राज्यपाल को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री के रूप में भगवंत मान 16 मार्च को खटकड़ कलां में शपथ लेंगे। इस्तीफा देने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक तौर पर बात करते हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पाटी को बधाई दी और उनके लिए शुभेच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि जनता का फैसला सिर माथे है। वह जनता के लिए अपनी ड्यूटी निभाते रहेंगे।एक सवाल के जवाब में चन्नी ने कहा कि हमने 111 दिन जो काम किया है, उसके बारे में हमने अपनी कैबिनेट की बैठक में कहा है कि नई सरकार जनता के लिए हमने जो फैसले लिए हैं उसे जारी रखे।

चन्नी ने बताया कि 3 रुपये प्रति यूनिट बिजली का रेट कम करना, पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने, रेत आदि को सस्ता करना, बिजली के बकाया बिल माफ करने जैसे 111 फैसले हैं जो हमारी सरकार ने लिए थे। चन्नी ने कहा कि उनका नई सरकार से आग्रह है कि यह जनता के हित में लिए गए फैसले हैं। इन्हें वे जारी रखें। उन्होंने माना कि पंजाब के लोगों ने बदलाव को वोट दिए हैं, जिस कारण आप की सरकार बनी है। मुझे आशा है कि आम आदमी पार्टी ने जनता को जो सपना दिखाए हैं उस पर वे पूरा खरा उतरेंगे।