PTB Sad न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां के अधीन पड़ते शहीद बाबा दीप सिंह नगर के रहने वाले एक नौजवान ने एक ASI से दुखी होकर वीडियो बनाने के बाद गाड़ी में ख़ुद को गोली मार ली, फ़िलहाल नौजवान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक की पहचान शहीद बाबा दीप सिंह नगर के रहने वाले कुलविन्दर सिंह (31) के रूप में हुई है / वीडियो में नौजवान कुलविन्दर सिंह (31) की तरफ से कहा गया है कि उसके इस कदम के लिए CIA का ASI ज़िम्मेदार है, जो कि धूरी से है /
उसने आगे कहा कि ASI की तरफ से उसे बहुत तंग परेशान किया जा रहा था और वह गालियां भी निकालता था, जिससे दुखी होकर वह इतना बड़ा कदम उठाने जा रहा है / उक्त नौजवान के पिता बलविन्दर सिंह ने बताया कि वह प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं / उन्होंने कहा कि उनका पुत्र कुलविन्दर सिंह गत दोपहर को घर आया तो मां ने रोटी खाने के लिए कहा, लेकिन वह बाहर चला गया और बाहर खड़ी फार्च्यूनर गाड़ी में बैठ गया /
इसके बाद उस ने गाड़ी में वीडियो बनाई और फिर अपने सिर में गोली मार ली, पिता ने बताया कि कुलविन्दर 2 बहनों का इकलौता भाई है और पहले वह लाटरी का काम करता था, जबकि अब उसने गाड़ियां की खरीदने बेचने का काम शुरू किया हुआ था, फ़िलहाल अस्पताल में कुलविंदर की हालत नाजुक बताई जा रही है /





































