PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के एन.एस.एस. यूनिट की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के दिशा-निर्देशन अधीन अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया जिमसें मुख्यातिथि स्वरूप डॉ. जसलीन सेठी, कोआर्डिनेटर, महिला कांग्रेस जालंधर, नैशनल कांग्रेस, जालंधर एवं श्रीमती कंचन ठाकुर, अध्यक्ष महिला कांग्रेस जालंधर उपस्थित रही। इनके साथ ही श्रीमती ममता साहनी, सुरजीत कौर, रणजीत कौर, कमलेश रानी, राजन कुमार, राजदीप सिंह, सदस्य पंजाब खेल विभाग कांग्रेस प्रदेश कमेटी भी उपस्थित रही। सर्वप्रथम कार्यक्रम का आरंभ गायत्री मंत्रोच्चारण से किया गया एवं प्लांटर एवं वालंटियर्स द्वारा बनाए गए कार्ड के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया।
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने इस सुअवसर पर समस्त महिला वर्ग को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी एवं कहा कि समय की मांग अपनी मानसिकता को बदलना है। स्त्री-पुरुष के भेद को समाप्त कर समाज में समता स्थापित करने की अति आवश्यकता है। इसी के माध्यम से हम विकसित व स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। महिला कांग्रेस जालंधर से डॉ. जसलीन सेठी जी ने महिला दिवस विषय विचार सांझा किए एवं युवा वर्ग को अपने अधिकारों के प्रति जागृत रहने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा हमें अपनी विचारधारा में परिवर्तन लाकर स्वस्थ समाज की रचना में सहायक होना चाहिए।
श्रीमती कंचन ठाकुर ने महिला दिवस की बधाई दी एवं युवा महिला वर्ग को आगे बढऩे की प्रेरणा दी। महिला कांग्रेस द्वारा ‘मैं लडक़ी हूं, लड़ सकती हूं’ स्लगोन का नारा बुलन्द किया गया। इसी अवसर पर पौधारोपण भी किया गया एवं एन.एस.एस वालंटिर्स द्वारा कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में भी सहभागिता की गई। इस अवसर पर एन.एस.एस. एडवाइजर डॉ. अंजना भाटिया, प्रोग्राम आफिसर श्रीमती वीना अरोड़ा, सुश्री हरमनु पाल एवं सहायक प्रोग्राम ऑफिसर श्रीमती पवन कुमारी व डॉ. मीनू तलवाड़ ने भी सर्वजन को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी एवं अपने अधिकारों के प्रति सदैव सचेत रहने की प्रेरणा दी। समागम का समापन राष्ट्रीय गान से किया गया।





































