PTB Big Political चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश की ओर रुख करने जा रही है / जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी हिमाचल में 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी /
इस बात की जानकारी दिल्ली के सेहत मंत्री सतेन्द्र जैन ने दी है / आपको यह भी बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव में ‘आप’ ने 92 सीटों से शानदार जीत हासिल की है /
आपको यह भी बता दें कि पार्टी महसूस कर रही है कि इन दिनों ‘आप’ के पक्ष में लहर बनी हुई है उसका भरपूर फायदा उठाया जाए और शायद अब इसीलिए आप पार्टी अब हिमाचल प्रदेश की तरफ रुख करते हुए हिमाचल विधानसभा चुनावों की और बढ़ने का फैसला जल्द कर सकती है /





































