PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पॉकेटमारी के आरोप में गिरफ्तार हुई यह प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री, जानें पूरा मामला,

shocking incident happened in kolkata bengali film actress arrested for pickpocketing know the whole matter

PTB Big न्यूज़ कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक चौंकाने वाली घटना घटी है / साल्टलेक में चल रहे कोलकाता पुस्तक मेला 2022 के परिसर से एक महिला को पॉकेटमारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है / सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार महिला का नाम रूपा दत्ता है / उसे बिधाननगर उत्तर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है /

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी मिली है कि गिरफ्तार महिला बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं / अभिनेत्री के नाम का खुलासा होने के बाद पुलिस हतप्रभ है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि टॉलीवुड की इस नायिका आखिर पुस्तक मेले में पॉकेटमारी क्यों कर रही थी / पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू की है /

पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार को पुस्तक मेले में गश्त के दौरान एक पुलिस अधिकारी ने एक महिला को कूड़ेदान में बैग फेंकते हुए देखा / उस समय उनसे पूछा गया कि वह यह बैग वहां क्यों फेंक कर जा रही हैं ? लेकिन पुलिस के सवाल का वह जवाब नहीं दे सकती / पुलिस को संदेह हुआ और पूछताछ शुरू की /

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इसके बाद पुलिस महिला को लेकर आई और उसके बैग की तलाशी ली गई / तलाश के दौरान देखा गया है कि उस महिला के बैग में कई पर्स हैं / इसमें बहुत पैसा है / पुलिस संदेह के आधार पर महिला को पूछताछ के लिए बिधान नगर उत्तर थाना लाया गयी, लेकिन वह इस बात का सही जवाब नहीं दे सकी कि उसके पास इतने पर्स कैसे आए /

आखिरकार पूछताछ के दौरान महिला ने कबूल किया कि वह अलग-अलग मेलों, बड़े आयोजनों, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाया करती थी और पॉकेटमारी करती थी / कल उसके बैग से करीब 75 हजार रुपये बरामद किए गए, लेकिन पुलिस तब हतप्रभ रह गयी, जब उन्हें पता चला कि महिला एक अभिनेत्री है / उन्होंने टेली वर्ल्ड के कई सीरियलों में काम किया है /

रूपा ने विभिन्न मेलों में बड़े हाईफाइ कार्यक्रमों में भाग लिया है / उसके पास से जो डायरी बरामद हुई / उसमें उसका हिसाब था कि उसने कितना पैसा कब कहा से लिया था, लेकिन वह ऐसा क्यों कर रही थी / इसकी जांच की जा रही है, हालांकि, पुलिस को शक है कि अभिनेत्री रूपा दत्ता किसी बड़े गैंग की हिस्सा है / पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू की है / आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस हिरासत की फरियाद की जाएगी /