PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब में आम आदमी पार्टी की रिकॉड तोड़ जीत के बाद पार्टी में शामिल होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है / ऐसे में आज उस समय अकाली दल व कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा जब अमृतसर में निकाली जा रही रिकॉड तोड़ जीत के बाद
आप की रैली के दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मौजूदा मेयर करमजीत सिंह रिंटू की मौजूदगी में कांग्रेस और अकाली दल को अलविदा कहते हुए बड़ी संख्या में अमृतसर नगर निगम के कई पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए /

इस खबर के बाद जहां विरोधियों को बड़ा झटका लगा है वहीं पार्टी को और और जमीनी स्तर पर ओर मजबूती मिली है / आपको बता दें कि पंजाब में आप की हुई भारी जीत के बाद आज अमृतसर में बड़ा रोड शो निकला जा रहा है, ताकि सभी लोगों का धन्यवाद् किया जा सके /





































