PTB City न्यूज़ जालंधर : जिला होशियारपुर के अधीन पड़ते टांडा में बीते दिन गोवंश के सिर मिलने का मामला अभी सुलझा नहीं था कि जालंधर में भी अब गोवंश के सिर मिलने से हिंदू संगठनों में रोष फैल गया। वरियाणा डंप के पास रविवार को गोवंश के दो कटे सिर, कई कटे अंग और बोरियों में चमड़ी भी मिलने की सुचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
इस बात की सूचना मिलने पर शिवसेना हिद के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोवंश की हत्या का आरोप लगाया। वहीं शिव सेना नेताओं ने बताया कि उनके पास शाम को शिवसेना के कार्यकर्ता का फोन आया कि वरियाणा डंप के पास कूड़े के ढेर के बाहर गोवंश के सिर पड़े हैं। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि आसपास दो सिर पड़े थे।
इसके अलावा बोरियों में भी चमड़ी डाल कर फेंकी गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा। वहीं बताया जा रहा है कि टांडा में गोवंश के सिर कटे हुए मिले थे, जिसके बाद कोई बड़ी साजिश रचने की आशंका थी। अब जालंधर में भी गोवंश के सिर मिलने से यह स्पष्ट हो गया है कि कोई पंजाब का माहौल खराब करने की लिए हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
वहीं देर शाम तक हिदू संगठनों के कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। देर रात तक थाना मकसूदां की पुलिस मामले की जांच कर रही थी / फ़िलहाल पुलिस ने मौके पर मौजूद शिव सेना नेताओं के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है /





































