PTB Accident News कनाडा : कनाडा में टोरंटो शहर के में ऑटो दुर्घटना में 5 भारतीय छात्रों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। ये सभी ग्रेटर टोरंटो और मॉन्ट्रियल इलाकों के छात्र थे। वे हाइवे पर एक यात्री वैन में पश्चिम की यात्रा कर रहे थे। खबरों के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब ट्रैक्टर-ट्रेलर आपस में टकरा गए। भारतीय राजदूत ने ट्वीट करते हुए बताया कि कनाडा में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
भारत के काउंसलेट जनरल के सदस्य भारतीय छात्रों के परिजनों के संपर्क में बने हुए हैं और उनको हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है। टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास की टीम सहायता के लिए पीड़ितों के दोस्तों के संपर्क में बनी हुई है। कनाडा में भारत के हाई कमिश्नर ने इसकी जानकारी दी है। मृतकों की उम्र 21 से 24 साल के बीच थी। दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल 2 अन्य यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया। हादसा इतना भयंकर था कि सभी पांच छात्रों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जांच जारी है।





































