PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

राघव चड्‌ढा व क्रिकेटर हरभजन सिंह को लेकर आई बड़ी खबर,

reward victory vis election cricketer harbhajan Singh iit Delhi professor also named Punjab Mamber Rajya Sabha

PTB Big Political चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के युवा नेता राघव चड्‌ढा को पंजाब से राज्यसभा में भेज रही है / राघव चड्‌ढा ने विधानसभा चुनाव में पंजाब के सहप्रभारी का काम किया, जिसके बाद आप को पंजाब में 117 में से 92 सीटों पर जीत हासिल हुई / इसी का इनाम उन्हें दिया जा रहा है / बताया जा रहा है कि राघव चड्‌ढा के अलावा जालंधर के रहने वाले क्रिकेटर हरभजन सिंह और दिल्ली IIT के एसोसिएट प्रोफेसर संदीप पाठक को राज्यसभा भेजा जा सकता है /

प्रोफेसर पाठक ने पंजाब चुनाव के दौरान पर्दे के पीछे रहकर AAP की जीत की रणनीति में अहम भूमिका निभाई है / पंजाब में राज्यसभा की 5 सीटें खाली हो रही हैं, जिन पर चुनाव प्रक्रिया चल रही है / राघव चड्‌ढा को आम आदमी पार्टी ने पंजाब का सहप्रभारी बनाया था, हालांकि पूरी कैंपेन उन्होंने ही संभाली / पंजाब में तेजी से आम आदमी की छवि बना रहे कांग्रेस के सीएम चेहरे चरणजीत चन्नी को उन्होंने जमकर घेरा /

खासकर, अवैध रेत खनन मामले में चड्‌ढा की राजनीति के आगे चन्नी टिक नहीं सके / फिलहाल चड्‌ढा दिल्ली से MLA हैं / वहीं क्रिकेटर हरभजन सिंह को राज्यसभा सांसद बनाने के साथ आम आदमी पार्टी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की जिम्मेदारी भी देगी / तीन महीने पहले हरभजन सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था / 23 साल तक क्रिकेट की दुनिया में ‘टर्बनेटर’ नाम से मशहूर भज्जी संन्यास लेने के बाद सीधे जालंधर के बर्ल्टन पार्क आए थे, क्योंकि यहीं से उन्होंने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी / इसी मैदान से भज्जी ने खेलना शुरू किया था और पूरी दुनिया में देश और पंजाब का नाम रोशन किया था /