PTB News “शिक्षा” : आज आई. वी.वर्ल्ड स्कूल में खुशी की लहर उस वक्त चल पड़ी गई जब यह ज्ञात हुआ कि आई. वी.वर्ल्ड स्कूल की कक्षा नौवीं के छात्र “अर्जुन राजपूत” जिसने 2019-20 में एच.एस.आई सी.क्रिकेट टीम की तरफ से साऊथ अफ्रीका का टूर किया था व पंजाब स्टेट क्रिकेट टीम 2021 का प्रतिनिधित्व किया था उसने जिला चैम्पियनशिप 2022 में पी.ए.पी.अकादमी के खिलाफ खेले गए पहले मैच में 97 गेंदों पर 221 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच की उपाधि हासिल की और दूसरे मैच में रॉयल स्टम्प अकादमी के खिलाफ 57 गेंदों पर 150 रन लिए और एक बार फिर मैन ऑफ द मैच की उपाधि हासिल करके अपने तथा विद्यालय का नाम रोशन किया।
इतने सारे प्रतियोगियों में से हमारे होनहार आइवियन अर्जुन राजपूत ने अपने को सर्वश्रेष्ठ साबित किया। चूँकि आई. वी.वर्ल्ड स्कूल का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है और इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है जिसके परिणामस्वरूप आइवियन अर्जुन राजपूत ने अच्छा प्रदर्शन करके आई.वी.वर्ल्ड स्कूल की शान में चार चॉंद लगा दिए। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती संजीव चौहान ने उसे बधाई दी और उसके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।
स्कूल के चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल और सी.ई.ओे. श्री राघव वासल ने उसे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।अर्जुन का हौंसला बढ़ाने के लिए उसे स्कूल में बुलाकर सम्मानित किया गया और केक कटवाया गया । विद्यालय की मैनेजमेंट की ओर से अर्जुन राजपूत के कठिन परिश्रम और उसके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए शत् प्रतिशत स्पोर्टस स्काॅलरशिप दी गई ।विद्यालय के मैनेजमेन्ट ने अपने संबोधन में सभी छात्रों को प्रोत्साहित किया और कहा कि भविष्य में भी बच्चों के सर्वपक्षीय विकास के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है जिसके फलस्वरूप बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा है और उनकी प्रतिभा का विकास भी हुआ है।





































