PTB News “शिक्षा” : गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित किये गए विभिन्न कोर्सों के परिणामों में सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बेहतरीन अंक प्राप्त किये। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, कॉलेज डायरेक्टर डॉ. वीणा दादा ने छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए बताया कि बीसीऐ पहले सैमेस्टर के परिणामों में मुस्कान ने 89.25 प्रतिशत, सतवीर कौर ने 88.25 प्रतिशत, प्रभजोत कौर और तरनजीत सिंह ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं।
बी.कॉम सैमेस्टर पहले में हर्षिता अग्गरवाल ने 88 प्रतिशत, आंचल ने 85.4 प्रतिशत, अमृता बाला ने 83.7 प्रतिशत, सिम्मी ने 83.7 प्रतिशत, तीसरे सैमेस्टर की सपना ने 86.6 प्रतिशत, निधि भारती ने 82 प्रतिशत, गुरप्रीत सिंह ने 81.7 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। डॉ.दादा ने बताया कि सभी छात्र अच्छे अंकों ने पास हुए हैं। चेयरमैन श्री चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने छात्रों को शुभ कामनाऐं दी और मेहनत करते रहने का सन्देश दिया।





































