PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब के नए AG बनते ही अनमोल रतन सिद्धू ने किया बड़ा ऐलान, हर तरफ हो रही है उनकी प्रशंसा,

punjab news punjab senior advocate anmol ratan sidhu new advocate general

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के सीनियर एडवोकेट अनमोल रतन सिद्धू ने राज्य के नए एडवोकेट जनरल (AG) का पद संभाल लिया है / आज यानि शनिवार को CM भगवंत मान और गवर्नर की मंजूरी के बाद गृह विभाग ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया / AG का चार्ज संभालने के बाद उन्होंने कहा कि वह सिर्फ 1 रुपया सैलरी लेंगे / बाकी पैसा अमृतसर ईस्ट के मकबूलपुरा में नशा पीड़ितों को दान देंगे /

यह इलाका नवजोत सिद्धू और बिक्रम मजीठिया को हराने वाली आप विधायक जीवनजोत कौर के क्षेत्र में आता है / इससे पहले भी एडवोकेट अनमोल रतन सिद्धू का नाम चर्चा में रह चुका है / उस वक्त कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाया गया था / इसके बाद तत्कालीन एडवोकेट जनरल अतुल नंदा ने इस्तीफा दे दिया, फिर चरणजीत चन्नी को CM बनाया गया / उस वक्त चर्चा हुई कि वह पंजाब के नए एडवोकेट जनरल होंगे, हालांकि कांग्रेस की आपसी कलह के कारण उनकी नियुक्ति सिरे नहीं चढ़ सकी थी /

पंजाब की चन्नी सरकार ने प्रदेश प्रधान नवजोत सिद्धू की जिद पर एडवोकेट डीएस पटवालिया को एडवोकेट जनरल लगाया था / अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ ड्रग्स केस में उनकी अहम भूमिका मानी जा रही है, हालांकि हाल ही में हुए चुनाव में कांग्रेस बुरी तरह हार गई / इसके बाद आम आदमी पार्टी को सत्ता मिली तो एडवोकेट पटवालिया ने इस्तीफा दे दिया /

111 दिन की सरकार चलाने वाले CM चरणजीत चन्नी और पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिद्धू के बीच AG को लेकर खूब घमासान मचा रहा / चन्नी ने सीएम बनते ही सीनियर एडवोकेट एपीएस देओल को एजी बना दिया, हालांकि सिद्धू ने इसका जमकर विरोध किया और इस्तीफा तक दे दिया, जिसके बाद सिद्धू की जिद पर एडवोकेट देयोल को हटा एडवोकेट डीएस पटवालिया को एजी बना दिया गया था /