PTB Big Political चंडीगढ़ : पंजाब से राज्यसभा के लिए आम आदमी पार्टी ने 3 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है / इनमें जालंधर के रहने वाले क्रिकेटर हरभजन सिंह, फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), पार्टी के पंजाब सह इंचार्ज राघव चड्ढा और दिल्ली IIT के प्रोफेसर डॉ. संदीप पाठक का नाम शामिल है /
संदीप पाठक ने दिल्ली में 2020 और फिर पंजाब में 2022 के चुनाव में पर्दे के पीछे रहकर अहम भूमिका निभाई / कल अरविंद केजरीवाल ने भी संदीप पाठक के काम की तारीफ की थी / क्रिकेटर हरभजन सिंह जालंधर के रहने वाले हैं और CM भगवंत मान के करीबी हैं / मान उन्हें स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की कमान सौंप सकते हैं /
अब बाकी 1 सीट के लिए गुजरात के पाटीदार नेता नरेश पटेल का नाम चर्चा में है / दोपहर तक आम आदमी पार्टी सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी / आज नामांकन का आखिरी दिन है / चुनाव 31 मार्च को होंगे / आम आदमी पार्टी की तरफ से यह नाम लगभग तय माने जा रहे हैं, हालांकि विपक्षी दलों ने अभी से सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं कि उम्मीदवार पंजाबी ही होने चाहिए /
पंजाब के कोटे से दूसरे प्रदेशों के नेता नहीं भेजे जाने चाहिए / ऐसे में क्रिकेटर हरभजन को लेकर सहमति तय है / उन्हें CM भगवंत मान का भी समर्थन है क्योंकि वह उन्हें स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का भी जिम्मा देना चाहते हैं / हरभजन जालंधर के रहने वाले हैं /
बाकी चारों नाम बाहरी हैं, हालांकि राघव चड्ढा को लेकर भी सहमति तय है / डॉ. संदीप पाठक की कल खुद अरविंद केजरीवाल ने विधायकों के आगे तारीफ की / नरेश पटेल को गुजरात विधानसभा चुनाव में पाटीदार समाज को जोड़ने के लिए भेजा जा रहा है /
राज्यसभा सदस्य के चुनाव के लिए सिर्फ विधायक ही वोट देंगे / इसके लिए विधायकों की कुल संख्या को राज्यसभा की खाली सीटों में 1 जोड़कर विभाजित किया जाता है / उसके बाद जो आंकड़ा आए, उसमें एक जोड़ दिया जाता है, जिसे उतने विधायकों का समर्थन मिलेगा, वह सदस्य बन जाएंगे /





































