के.एम.वी. भारत सरकार के द्वारा स्टार कॉलेज स्टेटस, फिस्ट ग्रांट एवं क्यूरी ग्रांट हासिल करने वाला पंजाब का इकलौता महिला कॉलेज
PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय,जालन्धर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करवाया गया। कन्या महा विद्यालय (ऑटोनॉमस) संस्था को डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भारत सरकार के द्वारा क्यूरी ग्रांट के साथ सम्मानित किए जाने के सन्दर्भ में आयोजित हुई इस प्रैस कन्फ्रेंस में सम्बोधित होते हुए विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विभिन्न मीडिया संस्थाओं से आए हुए प्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत करते हुए बताया कि इस ग्रांट को हासिल करने वाला कन्या महाविद्यालय जहां गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर के अंतर्गत पहला एवं इकलौता कॉलेज बना है वहीं साथ ही भारत की प्रमुख संस्थाओं में से एकमात्र ऐसी पोस्ट ग्रैजुएट संस्था है जिसे इस ग्रांटस का सम्मान भी प्राप्त हुआ है।
कन्या महा विद्यालय के द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में अध्यापन एवं शिक्षण में शानदार प्रदर्शन के बल पर यह 75 लाख रुपए ग्रांट प्रदान की गई है। इस अवसर के अंतर्गत वैश्विक स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर को खड़ा करने के लिए कई कारूरी उपकरण खरीदे जाएंगे एवं यह स्कीम पोस्ट ग्रेजुएट अध्यापन एवं शोध के लिए लैबोरेट्रीका के आधुनिकीकरण, कारूरी उपकरणों की प्राप्ति, नेटवर्किंग, सॉफ्टवेयर एवं डेटावेस, वैज्ञानिक पुस्तकों, नवीन सुविधाओं के रख-रखाव आदि के लिए अनुकूल सहूलियत मुहैया करवाने में अहम भूमिका निभाएगी।
इस ग्रांट के अंतर्गत कन्या महाविद्यालय के द्वारा सुयोग प्राध्यापकों को और अधिक कौशल प्रदान करने के लिए फैकल्टी ट्रेनिंग प्रोग्रामों, पाठ्यक्रम में सुधार एवं विशेष बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत विद्यार्थियों की व्यवहारिक सिखलाई पर काोर देने के लिए और अधिक फंड प्राप्त करेगा। इस विशेष सफलता के लिए उन्होंने विद्यालय के साइंस विभाग के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को खासतौर पर मुबारकबाद दी जो साइंस के क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए पूर्ण मेहनत एवं सराहनीय प्रयत्न कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर विश्वास जताया कि क्यूरी ग्रांट के अंतर्गत यू.जी.सी. की बेहतरीन ग्रांट के.एम.वी. के विद्यार्थियों को उचित स्रोतों एवं अवसरों के द्वारा उत्तम जानकारी और शिक्षा हासिल करने के योग्य बनाएगी।
आगे बात करते हुए उन्होंने बताया कि कन्या महा विद्यालय क्षेत्र का एकमात्र कॉलेज है जिसको फिसट (फेका-।।) के अंतर्गत 1.10 करोड़ की ग्रांट की प्राप्ति के साथ-साथ भारत सरकार के द्वारा टीचिंग- लर्निंग सुविधाओं के लिए स्टार कॉलेज स्टेटस की ग्रांटस भी हासिल हो चुकी है। विद्यालय को यह सभी ग्रांटस स्टूडेंट डेवलपमैंट, अध्यापन के स्तर को नई शिखरों की ओर लेकर जाने एवं साइंस विभागों के द्वारा शानदार प्रदर्शन के बल पर ही प्राप्त हुई है। उल्लेखनीय है कि कन्या महा विद्यालय स्टार कॉलेज स्टेटस, फिस्ट ग्रांटस और अब क्यूरी ग्रांट को प्राप्त करने वाला पंजाब का एकमात्र कॉलेज है। यही कारण है कि कन्या महा विद्यालय के साइंस विभागों के पास श्रेष्ठ इन्फ्रास्ट्रक्चर और स्टूडेंट आऊटपुट है।
इसके साथ ही कन्या महा विद्यालय साल 2015 में विरासत संस्था का सम्मान प्राप्त करने वाली देश की 19 संस्थाओं में से भी एक है। इसके अलावा जहां कन्या महा विद्यालय को कॉलेज विद पोटेंशियल फॉर एक्सीलेंस का सम्मान प्राप्त हो चुका है वहीं साथ ही भारत सरकार से दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र स्किल डिवेलपमेंट सेंटर हासिल करने वाला भी गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर के अंतर्गत के.एम.वी. पहला कॉलेज है। इसके अलावा ऑटोनॉमस स्टेटस हासिल कर कन्या महा विद्यालय को पंजाब का पहला महिला ऑटोनॉमस कॉलेज होने का सम्मान भी प्राप्त है। क्यूरी ग्रांट की प्राप्ति के साथ कन्या महा विद्यालय की सफलताओं के स्वर्णिम सफर में एक और गौरवमई श्रृंखला को जुडऩे पर साइंस विभाग के द्वारा विशेष प्रोग्राम का भी आयोजन करवाया गया।





































