PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

सेंट सोल्जर ग्रुप ने यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ अलबामा अमेरिका के साथ मिलाया हाथ,

Tryst on cards, St. Soldier Group inks MoU wih US University

PTB News “शिक्षा” : उच्च शिक्षा प्रदान करने में एक नया मील पत्थर स्थापित करते हुए अग्रणी शैक्षिक ग्रुप सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन्स ने अमेरिका के प्रतिष्ठित स्टेट यूनिवर्सिटी, नार्थ अलबामा यूनिवर्सिटी के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किया। नार्थ अलबामा यूनिवर्सिटी, अमेरिका 1830 में स्थापित हुई थी और शीर्ष रैंक यूनिवर्सिटी है। एमओयू पर सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ अलबामा के प्रतिनिधि श्री राजन ने सुश्री अकाली फुलमर एसोसिएट डायरेक्टर, इंटरनेशनल एडमिशन एंड रिक्रूटमेंट की अनुपस्थिति में और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर अरोड़ा की उपस्थिति में हस्ताक्षर किया।

इस अवसर पर बोलते हुए अनिल चोपड़ा ने बताया कि इस एमओयू से सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र नार्थ अलबामा यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा के लिए यूएसए (अमेरिका) जा सकते हैं। यह हमारे छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है क्योंकि नार्थ अलबामा यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने वाले प्रत्येक छात्र को यूनिवर्सिटी यूएस $8000 की छात्रवृत्ति प्रदान करेगी। इसके अलावा यूएनए के प्रतिनिधि राजन ने बताया कि यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ अलबामा और सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्रों को मुफ्त आवास (अमेरिका में रहने की सुविधा) देगी और छात्रों को आईईएलटीएस टेस्ट और अन्य अंग्रेजी भाषा की परीक्षाओं से छूट दी जाएगी।

आगे प्रो. मनहर अरोड़ा ने कहा कि यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ अलबामा ने सेंट सोल्जर ग्रुप को अर्ली कॉलेज प्रोग्राम (ईसीपी) (ऑन-कैंपस या ऑनलाइन) चलाने के लिए विशेष अधिकार दिए हैं, जो जूनियर और सीनियर छात्रों को यूनिवर्सिटी कोर्स क्रेडिट (10 कोर्सों तक/30 क्रेडिट) अर्जित करने के लिए प्रदान करता है। जो यूनिवर्सिटी या अन्य जगहों पर बैचलर डिग्री के लिए 120 क्रेडिट की ओर गिनने योग्य हैं। श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि ईसीपी कोर्सों की लागत केवल $375/प्रति कोर्स है, जो एक बचत का प्रतिनिधित्व करती है। यह 10+1 और 10+2 छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है। यह समझौता ज्ञापन तत्काल प्रभाव से लागू होगा और छात्र इस सत्र से इन कोर्सों के लिए आवेदन कर सकते हैं।