PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

दिनदिहाड़े चली गोलियां, 1 की गोली लगने से हुई मौत , 6 लोग घायल

Bullets fired in broad daylight 1 shot dead 6 people injured

PTB Crime News अमृतसर : मजीठा थाने के अधीन पड़ते गांव इनायतपुरा में रास्ते को लेकर हुए विवाद में किसान ने गोलियां चलाकर सूरमदीन नाम के गुर्जर की हत्या कर दी। बचाव में पहुंचे उसके साथी सत्तू, बागा, जाकर, मक्खन और एमना नाम की युवती पर तेजधार हथियारों से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। वारदात के बारे में पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उधर, इंस्पेक्टर हरसंदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक सूरमदीन मंगलवार की दोपहर अपनी रेहड़ी पर पशुओं के लिए चारा लेने जा रहा था। वहीं दूसरी जमींदार के बेटे भी अपनी ट्रैक्टर ट्राली से वहां से निकल रहे थे। सूरमदीन ने ट्रैक्टर चालक से अपनी रेहड़ी आगे ले जाने के लिए रास्ता मांगा। इसके बाद आरोपितों ने उनके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। इसके बाद वह किसी तरह अपनी रेहड़ी लेकर वहां से चला गया। कुछ देर बाद जमींदार के बेटे अपने दस-बारह साथियों के साथ सूरमदीन की नहर किनारे फसल को आग लगा दी। जब सूरमदीन ने आरोपितों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।

इस बीच जमींदार के बेटे अपने साथियों के साथ घर चले गए और कुछ देर बाद पिस्तौल व तेजधार हथियारों से लैस होकर सूरमदीन के पास पहुंच गए। आरोपितों ने गोलियां चलाकर सूरमदीन की हत्या कर दी। जब सूरमदीन को बचाने के लिए उसके साथी सत्तू, बागा, जाकर, मक्खन और एमना ने बचाव करना चाहा तो आरोपितों ने उनपर तेजधार हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित घटना स्थल से फरार हो गए।