PTB News

Latest news
पंजाब के प्रसिद्ध गायक के काफिले पर की अधाधुंध फा/यरिंग, मचा हड़कंप ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. (ਇਕਨਾਮਿਕਸ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.A. सेमेस्टर II की छात्रा जसअमृत कौर ने कॉलेज के 'रोल ऑफ़... हर बच्चे को सीखने का मौका मिलना चाहिए, एलपीयू के 'ज्ञानदीप' के ज़रिए क्लासरूम से बाहर शिक्षा पहुँचान... सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट, कपूरथला रोड में भव्य विदाई समारोह आयोजित, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट, 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने रचा इतिहास, 150 करोड़ के हुई पार बड़ी ख़बर : एक बार फिर से पंजाब आ रहे हैं PM मोदी! कर सकते हैं बड़े ऐलान, शेड्यूल किया जा रहा है तैयार पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव...

एच.एम.वी. में शहीद भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि,

Martyrs’ Day commemorated at HMV

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के प्रोत्साहनवर्धक नेतृत्व अधीन संस्था के विद्यार्थी परिषद एवं मल्टीमीडिया विभाग की ओर से शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव हेतु श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद की छात्राओं द्वारा भगत सिंह के जीवन को समर्पित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसका लेखन एवं मंचन स्टूडेंट कौंसिल की अध्यक्ष श्रीमती उर्वशी मिश्रा के संरक्षण में स्टूडेंट कौंसिल की छात्राओं ने किया।

इस अवसर पर मल्टीमीडिया विभाग से श्री आशीष चड्ढा के निर्देशन में छात्राओं ने भगत सिंह के जीवन को प्रस्तुत करते पोस्टर व बैज बनाए। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने कहा कि इन युवा देश भक्तों से हमें त्याग, देशप्रेम जैसे अगिनत भावों की प्रेरणा लेनी चाहिए। इनके बताए पदचिन्हों पर चलकर ही हम अपने देश का विकास कर सकते हैं एवं उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। इस अवसर पर ही संस्था के एन.एस.एस.यूनिट की ओर से शपथ ग्रहण करवाई गई कि हम सदैव देश में भ्रष्टाचार, नशाखोरी के विरुद्ध आवाज प्रखर करेंगे तथा देश के प्रगित व विकास में सदैव अपनी भागीदारी डालने हेतु तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर कु. इशप्रीत द्वारा भगत सिंह को समर्पित कविता प्रस्तुत की गई। संगीत विभाग की ओर से देश भक्ति का गीत -मेरा रंग दे बसंती चोला प्रस्तुत किया गया। समागम के अंत में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी, श्रीमती नवरूप, डीन यूथ वैलफेयर, डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा, आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. आशमीन कौर, सुपरिटेंडेंटस श्री पंकज ज्योति, श्री लखविंदर सिंह, श्री रवि मैनी ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। समागम का समापन वंदे मातरम, जयहिंद की गूंज से हुआ।