PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब से राज्य सभा के लिए 5 उम्मीदवार बिना मुकाबले के विजेता करार,

5 candidates declared winners without contest for Rajya Sabha from Punjab

PTB Political News चंडीगढ़ : राज्य सभा चुनाव पंजाब 2022 के लिए आज नामांकन पत्र वापिस लेने का आखिरी दिन था और किसी भी उम्मीदवार द्वारा कागज़ वापस नहीं लिए गए। इस तरह द्विवार्षिक चुनाव(2+3) में जो 5 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखि़ल किये थे, वह बिना मुकाबले के विजेता करार दे दिए गए हैं।

इस संबंधी जानकारी देते हुये रिटर्निंग अधिकारी राज्य सभा चुनाव पंजाब 2022-कम-पंजाब विधान सभा के सचिव सुरिन्दर पाल ने बताया कि द्विवार्षिक राज्य सभा चुनाव पंजाब 2022 के लिए पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस. करुणा राजू जिनको कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इन चुनावों के लिए ऑब्जऱबर नियुक्त किया गया है, की निगरानी अधीन चुनाव प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 24 मार्च शाम 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लेने के आखिरी दिन किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्ऱ वापस न लेने के कारण सन्दीप कुमार पाठक और राघव चड्ढा (पहले साइकल), हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और संजीव अरोड़ा (दूसरे साइकल) बिना मुकाबला विजेता रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंधी रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है।