PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक और बड़ा फैसला, विधायकों को मिलेने वाली पेंशन, भत्तों को लेकर लिया बड़ा फैसला,

chandigarh mla will get only one pension in punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में अब पूर्व विधायकों को सिर्फ एक टर्म की पेंशन मिलेगी / इसके साथ-साथ पूर्व विधायकों को जो फैमिली भत्ते मिलते हैं उनमें भी कटौती की जाएगी / किसी भी पार्टी का उम्मीदवार चाहे चार बार विधायक रहकर पूर्व हुआ हो उसे पेंशन एक ही टर्म की दी जाएगी / 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बात की घोषणा की है / उन्होंने कहा कि अधिकारियों को इसे लेकर उचित कार्यवाही करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं / मान ने कहा कि कोई राज नहीं सेवा तो काेई लोगों से एक बार मौका देने की बात कहकर सत्ता में आता है, लेकिन लोगों के कल्याण के लिए कुछ नहीं करता / 

मान ने कहा कि कई विधायक तो ऐसे हैं जो चार बार विधायक रहकर हार गए, किसी की पेंशन चार लाख किसी की सवा पांच लाख है, लेकिन अब सिर्फ एक ही पेंशन मिलेगी / मान ने कहा कि कई विधायक तो सांसद भी रह चुके हैं और दोनों पेंशन ले रहे हैं / अब पूर्व विधायकों की जो पेंशन और फैमिली भत्तों में कटौती की जाएगी उसे जनकल्याण की योजनाओं में लगाया जाएगा /

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेरोजगारी बहुत बड़ा मुद्दा है / युवा डिग्रियां लेकर घर बैठे हैं / नौकरी मांगने पर उन्हें लाठियां मिलती हैं / सड़कों पर युवाओं की पगड़ियां उतरती हैं। बेरोजगारी को खत्म करने के लिए ऐसी घोषणाएं जरूरी हैं / आपको यह भी बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री 25000 नौकरियां निकालने के अलावा भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर चुके हैं /

कांग्रेस नेता व विधायक परगट सिंह ने भगवंत मान सरकार की एक विधायक-एक पेंशन के फैसले का स्वागत किया / उन्होंने यह भी कहा कि इससे पंजाब के वित्त पर बोझ कम होगा / मुख्य विपक्षी दल के रूप में हम रचनात्मक और जिम्मेदार भूमिका निभाते रहेंगे / पंजाब हमारे लिए सबसे पहले आता है /