PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

राष्ट्रपति कोविंद ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को पद्म श्री से किया सम्मानित,

tokyo olympic gold medallist neeraj chopra receives padma shri award from president ram nath kovind

PTB Big News नई दिल्ली : टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर ने सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्म श्री अवॉर्ड प्राप्त किया. राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम में उन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा गया. ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, आदि जैसे विभिन्न विषयों और गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं.

असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म विभूषण’ प्रदान किया जाता है. उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’ और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म श्री’ दिया जाता है. पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है. राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले औपचारिक समारोहों में भारत के राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं. इस वर्ष कुल 128 पद्म पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं.