PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सेंट सोल्जर में साइंसिया 2022 , बी.पी.टी के छात्रों ने लगाई स्टैटिक और वर्किंग मॉडलों की प्रदर्शनी,

Sciencia Exhibition 2022 by BPT dept of St Soldier

PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा “साइंसिया 2022” प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें सेंट सोल्जर ग्रुप की वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जिनका स्वागत मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर अरोड़ा, कॉलेज डायरेक्टर डॉ.वीणा दादा, प्रिंसिपल डॉ.मंजीत कौर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विभाग के अध्यापकों डॉ.नवरीत, डॉ.किरण, डॉ.शिल्पा के निर्देशों पर छात्रों द्वारा लोगों में सामान्य पाए जाने वाली बिमारियों, ऑक्यूपेशनल हैजर्ड, गेरीआट्री, पैडिएटरी, मनुष्य के शारीरिक अंग, बीमारीयों को खत्म करने के लिए कसरत आदि के स्टैटिक और वर्किंग मॉडल्स तैयार किये। बीपीटी के छात्रों द्वारा अवेयरनेस ऑफ़ फिजियोथेरेपी पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सभी को सन्देश दिया कि आधुनिक उपकरणों से मुक्त फिजियोथेरेपी से हर बीमारी का इलाज संभव है।

इसके अतिरिक्त 10+1, +2 साइंस के छात्रों ने गेनेथेरपी, इनविजिबल फायर, म्यूजिकल जार, मैग्नेटिक इफेक्ट्स ऑफ़ इलेक्ट्रिक करंट आदि के मॉडल और चार्ट्स तैयार कर पेश किये गए। वाईस चेयरपर्सन श्रीमती चोपड़ा ने छात्रों द्वारा तैयार किए इन मॉडल्स की सराहना करते हुए कहा कि किताब ज्ञान के साथ साथ प्रैक्टिकल ज्ञान भी बहुत जरूरी है और छात्रों द्वारा तैयार किये गए मॉडल दर्शा रहें हैं कि उन्हें प्रैक्टिकल ट्रेनिंग में सम्पूर्ण ज्ञान प्राप्त है। डॉ. वीणा दादा ने वोट ऑफ़ थैंक्स किया। इस अवसर पर लॉ कॉलेज डायरेक्टर डॉ.सुभाष शर्मा, बीएड कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.अलका गुप्ता, इंजीनियरिंग कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.गुरप्रीत सिंह सैनी आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए।