PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर के बंटी-बबली का अभी तक पुलिस नहीं लगा सकी पता, FIR दर्ज होने के बाद से चला रहे हैं फरार,

punjab jalandhar forgery getting married fake way and sent the girl abroad police registered case husband wife fled

PTB Big न्यूज़ जालंधर : विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने और युवक का करियर बर्बाद कर देने वाले बंटी-बबली को पुलिस ढूंढ रही है, लेकिन उनका कोई अता पता नहीं चल रहा है। शहर के पॉश एरिया मॉडल टॉउन में मशहूर कपड़ों के शोरूम कलात्मक के मालिक रवि जैन और उनकी पत्नी कामाक्षी जैन पर आरोप हैं कि उन्होंने विदेश भेजने के नाम पर ठगी की और उन्होंने एक युवक का करियर भी बर्बाद कर दिया है। पुलिस उन्हें तीन दिन से ढूंढ रही है।

उनका शोरूम तो रूटीन में रोज खुल रहा है, लेकिन बंटी–बबली खुद गायब हैं। शोरूम पर छापामारी करने आए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभी तो वह उन्हें केस दर्ज करने के बाद रूटीन में तलाश रहे हैं, लेकिन कल तक पुलिस कोर्ट से ऑर्डर लेकर दोनों के खिलाफ वारंट जारी कर देगी। दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा। दंपति के माता-पिता से भी पूछताछ की, लेकिन वह भी कुछ नहीं बता रहे हैं और सहयोग भी नहीं कर रहे हैं।

कलात्मक शोरूम के पड़ोस में ही एक और कपड़े का शोरूम है। उनका लड़का अंकुश चौहान राष्ट्रीय स्तर का स्नूकर खिलाड़ी है। उसका अमरीका का 10 साल का वीजा लगा हुआ है और वह 2 बार अमरीका जा भी आया है। अंकुश ने अपना पासपोर्ट रवि जैन को कनाडा का वीजा लगाने के लिए दिया था। रवि जैन ने अंकुश से 3 लाख रुपए लिए थे, लेकिन जब वह कनाडा गया तो उसे डिपोर्ट कर दिया गया।

अंकुश ने बताया कि वहां इमिग्रेशन में उसे पूछा गया कि आप विवाहित हैं तो उसने जवाब दिया नहीं। इमिग्रेशन वालों ने सारे कागज निकाल कर सामने रख दिए और कहा कि आप झूठ बोल रहे हैं, इसलिए डिपोर्ट कर दिया। अंकुश ने कहा कि जब यहां आकर सारे दस्तावेज निकलवाए तो पता चला है कि रवि जैन और उनकी पत्नी ने कामाक्षी जैन लोगों को विदेश भेजने का धंधा करते हैं और उसके साथ भी जालसाज़ी की है।

दोनों ने जाली हस्ताक्षरों से दस्तावेज तैयार करके फर्जी उनकी कोर्ट मैरिज संगरूर की रहने वाली सुखप्रीत के साथ करवा दी। दस्तावेज देखकर वह हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत इसके बारे में अपने पिता को बताया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। लड़की से कितने पैसे लिए हैं, इसके बारे में पूछने पर अंकुश ने कहा कि लड़की के पिता ने बताया कि उनसे 30 लाख रुपए कनाडा भेजने के नाम पर लिया है।

लड़की कहां पर है, इसके बारे में अंकुश ने बताया कि वह उसके कनाडा जाने से पहले ही कनाडा पहुंच चुकी थी। तभी तो इमिग्रेशन वालों ने उससे शादी के बारे में पूछताछ की। लड़के का कहना है कि अब वह ऐसे हालात में अमेरिका में भी नहीं जा सकता है। डिपोर्ट होने के कारण उसका करियर बर्बाद हो गया है।