PTB Shocking News रूपनगर : रूपनगर के शक्ति कालोनी में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। कालोनी के एक घर में से तीन लाशें बरामद हुई हैं। यह मामला तब सामने आया, जब पड़ोसियों को घर के आसपास गंदी बदबू आने लगी और जब शक बढ़ा तो इस घर के अंदर दाखिल होकर देखा तो सबके रौंगटे खड़े हो गए।
घर के अंदर एक परिवार के तीन सदस्यों की गली-सड़ी लाशें पड़ीं हुई थीं। प्राप्त जानकारी मुताबिक क्वार्टर नंबर 62 में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे एक बेटा और बेटी रहते थे। मृतकों में से एक रिटायर्ड अध्यापक हरचरन सिंह, जो पावरकाम के स्कूल में पढ़ाते थे। उनकी पत्नी परमजीत कौर और बेटी चरनप्रीत कौर,
जो बतौर डॉ. श्री आनन्दपुर साहिब अस्पताल में सेवाएं दे रही थी, की लाशें बरामद हुई हैं, जबकि बेटा प्रभजोत इस वक्त लापता है। पहली नजर में यह कत्ल का मामला लग रहा है। पुलिस की तरफ से इस मामले को कत्ल की धाराओं अधीन दर्ज कर लिया गया है। मौके पर फारैंसिंक की टीम भी पहुंची हुई है और जिला एस.एस.पी. सन्दीप गर्ग की तरफ से इस केस की गंभीरता के साथ जांच आरंभ दी गई है।





































