PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान रहे सुनील जाखड़ के खिलाफ जालंधर पुलिस दर्ज करेगी FIR, जाने पूरा मामला,

order to register case of sc st act against sunil jakhar in jalandhar Punjab

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को अपशब्द कह कर अनुसूचित समाज की भावनाएं आहत करने के मामले में एससी कमिशन (अनुसूचति जाति आयोग) चंडीगढ़ ने संज्ञान लेते हुए जालंधर के पुलिस कमिश्नर को कांग्रेस के पूर्व पंजाब प्रधान नेता सुनील जाखड़ के खिलाफ 15 दिनों के भीतर जांच करने के बाद एससी-एसटी एक्ट का मामला दर्ज करने के लिए कहा है।

आपको यह भी बता दें कि सुनील जाखड़ को कांग्रेस ने अनुशासनहीनता को लेकर तीन दिन पहले ही नोटिस जारी किया है। नेशनल कमीशन फार शेड्यूल कास्ट को दी शिकायत में विजय कुमार ने कहा कि कांग्रेसी नेता सुनील जाखड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को टीवी चैनल पर अपशब्द कहा, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।

उन्होंने कानूनन अपराध किया है। वहीं कमीशन की तरफ से जालंधर के पुलिस कमिश्नर को आदेश जारी किए गए हैं कि 15 दिन के अंदर मामले की जांच के बाद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। यदि जालंधर पुलिस ने 15 दिन के भीतर कार्रवाई न की तो पुलिस कमिश्नर को या उनके किसी नुमाइंदे को एससी कमिशन के सामने पेश होना पड़ेगा।

आपको यह भी बता दें, एक साक्षात्कार में सुनील जाखड़ ने कहा था कि कुछ नेता ऐसे भी हैं जो खुद कहते हैं कि उनकी झोली छोटी थी, लेकिन हाईकमान ने उससे ज्यादा दिया। उनका इशारा पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ओर था। जाखड़ ने जी-23 के नेताओं को निशाना बनाते हुए कहा कि उन्हें नीचे से उठाकर सिर पर नहीं बिठाया जाना चाहिए। इसे लेकर एससी नेता नाराज हो गए। हालांकि जाखड़ ने पहले ही स्पष्टीकरण दे दिया था कि उनका ऐसा कहने का कोई भाव नहीं था।

Latest News