PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

फिर हुई सख्ती, सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहना तो लगेगा जुर्माना,

if you do not wear a mask in public places you will be fined

PTB Big News नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के कारण एक बार फिर पाबंदियों का दौर लौट आया है। पाबंदियों के मद्देनजर मास्क पहनना अऩिवार्य कर दिया गया है। हालांकि DDMA की बैठक में फैसला हुआ है कि कोरोना के चलते अब स्कूल बंद नहीं किए जाएंगे। हालांकि, स्कूलों के लिए अलग से एसओपी जारी की जाएगी। इसमें कोरोना को फैलने से रोकने के लिए कदम उठाने पर जोर दिया जाएगा, साथ ही सार्वजनिक जमावड़ों पर नजर रखी जाएगी।

बैठक में केंद्र सरकार ने कई नए फैसले लिए। सरकार ने दिल्ली में मास्क लगाना जरूरी कर दिया है। बिना मास्क पकड़े जाने पर 500 रुपए का चालान काटा जाएगा। साथ ही समाजिक दूरी और अस्पताल की तैयारियों पर भी समीक्षा बैठक में चर्चा की गई। इसी प्रकार बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ पर भी काबू पाने के लिए भी नियम बनाने को लेकर चर्चा की गई।

इससे पहले केजरीवाल सरकार यह इशारा कर चुकी थी कि सरकार जल्द ही कोविड-19 के मामलों में मामूली वृद्धि को देखते हुए स्कूलों के लिए दिशानिर्देश जारी करेगी। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कुछ स्कूली बच्चों के कोविड से संक्रमित होने की खबरें आई हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि क्या स्कूलों को बंद करने का भी फैसला लिया जाएगा? मगर अब डीडीएमए ने स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली में फिलहाल स्कूल बंद नहीं होंगे।

Latest News