PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब में अवैध माइनिंग पर कार्रवाई के लिए, मान सरकार ने जारी किया टोल फ्री नंबर, जाने

To take action on illegal mining in Punjab, Mann government issued toll free number

PTB Big News चंडीगढ़ : पंजाब में अवैध माइनिंग पर कार्रवाई के लिए मान सरकार ने टोल फ्री नंबर जारी कर दिया है। लोग 18001802422 पर अवैध माइनिंग की शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा अवैध वसूली, महंगा रेत बेचने से लेकर दूसरी किसी किस्म की शिकायत इस पर की जा सकती है। मान सरकार ने दावा किया कि इस पर आने वाली शिकायत पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब में AAP की नई सरकार ने अभी तक रेत खनन को लेकर कोई पॉलिसी नहीं बनाई है। खनन मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि 6 महीने के भीतर पॉलिसी लाई जाएगी। इस वजह से अभी तक मान सरकार ने रेत के रेट भी फिक्स नहीं किए हैं। इस वजह से रेत के रेट काफी बढ़ चुके हैं।

मंत्री हरजोत बैंस ने अवैध माइनिंग को लेकर रोपड़ में मीटिंग की थी। जिसके बाद मोहाली-रोपड़ के माइनिंग अफसर विपिन को सस्पेंड कर दिया गया। मंत्री के आदेश पर रोपड़ के खेड़ा कलमोट में क्रशर भी सील कर दिए थे। चुनाव के वक्त भी आम आदमी पार्टी ने पंजाब में माफिया खत्म करने का बड़ा दावा किया था। हालांकि अभी तक सरकारी स्तर पर माइनिंग को लेकर कोई बड़ा फैसला नहीं हुआ है।