PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब की नहर में अब गिरी फॉर्च्यूनर, 5 लोगों की हुई मौत,

Ludhiana fortuner car fell into canal in ludhiana of punjab 5 people died Punjab

PTB Big Accident न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना जिले के कस्बा डेहलों के गांव जगेड़ा में एक फॉर्च्यूनर नहर में गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसा सोमवार देर रात करीब 12 बजे हुआ। गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से कार नहर में जा गिरी। काफी देर तक तो हादसे का किसी को पता नहीं चला। एक राहगीर ने कार नहर में डूबी देखकर पुलिस को सूचना दी।

थाना मलोद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को नहर से निकलवाया। वहीं गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। मरने वालों की पहचान कुलदीप सिंह (45), जगदीप सिंह (35), जितेंद्र सिंह (40), जगतार सिंह (45), भजन सिंह (42) के रूप में हुई है।

मृतक जितेंद्र के परिजन सनमदीप सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर करीब 2 घंटे तक कोई पुलिस कर्मचारी मदद के लिए नही आया। गाड़ी चारों तरफ से बंद थी, जिस कारण पांचों लोगों का दम घुट गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में 6 लोग थे। जो व्यक्ति बचा है, उसका नाम सनी बताया जा रहा है। सनी को गंभीर चोटें लगी हैं।

सनमदीप ने बताया कि जितेंद्र उर्फ हैप्पी 4 दिन पहले ही कनाडा से आया था। सोमवार रात वह आसपास के गांव के कुछ युवकों, जो उसके दोस्ते थे, के साथ किसी समारोह से वापस आ रहा था। जितेंद्र कनाडा में ट्राला चलाता था और उनके दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर गाड़ी की रफ्तार खाली सड़क होने के कारण बहुत तेज हो रखी थी, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण कार एक दीवार में लगती हुई सीधा नहर में जा गिरी।