PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

मस्क का हुआ अब ट्विटर, कुछ ही देर में 7000% बढ़ी कीमत,

twitter confirms sale of company cryptocurrency named elon buys twitter launch price jumps 7000 percent dogeccoin up 21 pc

PTB Big न्यूज़ अमेरिका : दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर की कमान अपने हाथ में ले ली है। सोमवार को देर रात इस डील पर मुहर लग गई। इस सौदे को लेकर जहां वैश्विक बाजारों में ट्विटर के शेयर चढ़ गए, वहीं क्रिप्टो बाजार में भी इसका बड़ा असर दिखाई दिया है। खास बात यह है कि ट्विटर को खरीदने का मस्क का ऑफर स्वीकारने के खबर के बाद एक शख्स ने ‘Elon Buy Twitter’नाम से क्रिप्टो क्वाइन लॉन्च कर दिया, जो एक पल में आसमान पर पहुंच गया।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘Elon Buy Twitter’क्वाइन की कीमत ट्विटर की बिक्री की खबर के बाद एक दम से बढ़ी और कुछ घंटे के भीतर ही इसका भाव 7000 फीसदी तक उछल गया। क्रिप्टो निवेशकों में इस क्वाइन को खरीदने की होड़ सी लग गई। रिपोर्ट में कहा गया कि 25 अप्रैल को रात 12 बजे तक इस क्वाइन कादाम 0.00000003589 डॉलर था, जो कि खबर लिखे जाने तक 0.000001517 डॉलर पर पहुंच गया था।

एक ओर जहां नई लॉन्च क्रिप्टोकरेंसी की कीमत एक झटके में आसमान पर पहुंच गई, तो दूसरी ओर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की सबसे पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी डॉजक्वाइन का दाम भी इस डील के पूरा होने के बाद जबरदस्त उछाल के साथ आसमान पर पहुंच गया। खबर लिखे जाने तक डॉजक्वाइन क्रिप्टो बाजार में 20.89 फीसदी की बढ़त के साथ 12.62 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसकी कीमत में बीते 24 घंटे में 2.18 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

गौरतलब है कि ट्विटर को बेचे जाने की खबरों पर मुहर लगने के बाद क्रिप्टोबाजार की टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसी के भाव में तेजी आई, जबकि दूसरी अन्य डिजिटल करेंसी भी हरे निशान पर कारोबार करती दिखीं। दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन की बात करें तो 2.77 फीसदी या 87,841 रुपये की बढ़त के साथ 32,54,789 रुपये की हो गई है। वहीं दूसरी सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम में 3.81 फीसदी या 8,837 रुपये की तेजी आई और इसका भाव बढ़कर 2,41,018 रुपये पर पहुंच गया।

टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसी में शामिल शीबा इनु की कीमत में इस डील के बाद 3.38 फीसदी की तेजी आई है, तो लाइटक्वाइन का भाव 2.02 फीसदी बढ़ गया है। इसके अलावा पोल्काडॉट भी हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। टेरा क्वाइन में 4.96 फीसदी की तेजी देखने को मिली, जबकि रिप्पल, सोलाना और कार्डानो में दो फीसदी से ज्यादा की बढ़त दिखी। टॉप-10 में शामिल टेथर क्वाइन ऐसी करेंसी रही जिसमें 0.64 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Latest News