PTB News

Latest news
PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू

इनोसैंट हाट्र्स के ‘हैल्थ एंड वैलनेस क्लब’ ने मनाया ‘विश्व मलेरिया दिवस’

Health and Wellness Club of Innocent Hearts celebrated World Malaria Day Jalandhar

PTB News शिक्षा : इनोसैंट हाट्र्स के चार स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट-जंडियाला रोड व रॉयल वल्र्ड) में ‘हैल्थ एंड वैलनेस क्लब’ के छात्रों द्वारा ‘विश्व मलेरिया दिवस’ मनाया गया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य छात्रों को मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी के खिलाफ जागरूक करना था।

इस अवसर पर कक्षा दसवीं के छात्रों ने एक नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें छात्रों ने मलेरिया के लक्षणों, कारणों और उसके निवारण की जानकारी दी। संबंधित क्लब के छात्रों द्वारा मलेरिया जैसी बीमारी से जागरूक करने के लिए पोस्टर बनाए गए, जिन पर स्लोगन लिखकर मच्छरों के काटने से होने वाले रोग मलेरिया के बारे में अन्य छात्रों को सचेत किया गया।

उन्होंने इस नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से स्वस्थ जीवन-शैली और अस्वस्थ जीवन-शैली पर प्रकाश डालते हुए दिखाया कि एक निरोगी जीवन जीने और विभिन्न प्रकार की बीमारियों से स्वयं को दूर रखने के लिए स्वस्थ जीवन-शैली का पालन करना अति आवश्यक है क्योंकि स्वस्थ परिवेश, अच्छा आहार, शारीरिक व्यायाम, व्यक्तिगत स्वच्छता व सुरक्षित वातावरण ही हमें अनेक जानलेवा रोगों से संक्रमित होने से बचा सकते हैं।